जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा में मारे गए चार आत्मघाती आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा के रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की थी। रविवार तड़के बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सांबा सेक्टर की रिगाल और चलियाड़ी पोस्ट के मध्य घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग खोज निकाली है। सुरंग भारतीय क्षेत्र के भीतर 150 मीटर तक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की तरफ सुरंग की लंबाई इससे भी ज्यादा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरंग की छानबीन और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
सांबा सेक्टर में मिली सुरंग, डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- नगरोटा में मारे गए आतंकियों ने यहीं से की थी घुसपैठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहाना दो फुट, भीतर से तीन फुट चौड़ी है सुरंग
रिगाल में मिली सुरंग के मुहाने को बोरियों से ढंका गया था। इसका मुहाना दो फुट चौड़ा पाया गया। सुरंग के भीतर जांच करने पर सुरंग की चौड़ाई तीन फुट के करीब पाई गई है। हालांकि सुरंग की 150 मीटर लंबाई को पूरी तरह से जांचा जाना है। पाकिस्तान की ओर जहां से सुरंग खोदी गई है, वह ढलान पर है। उसके आसपास सरकंडा और झाड़ियां हैं जिसमें संदिग्ध हलचल को पकड़ पाना आसान नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमा पार सुरंग की लंबाई 150 या फिर इससे भी अधिक होने का अनुमान है।
रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिला सुराग
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की सूचना थी, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मदद आतंकियों से बरामद रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिली। लोकेशन को ट्रैक करते हुए घुसपैठ के संभावित क्षेत्र को लगातार खंगाला गया।
बीएसएफ जवान को 50 हजार का इनाम
एंटी टनल अभियान में जुटी संयुक्त टीमों में शामिल बीएसएफ जवान को सुरंग खोजने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने जवान को मौके पर ही इनामी राशि दी।
आतंकी घुसपैठ का इनपुट मिलते ही पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर ट्रक में छिपे आतंकियों को ढेर कर दिया था। चार पाकिस्तानी आतंकियों से 14 हथियार बरामद हुए थे। आतंकी मार गिराने के बाद घुसपैठ की जगह और उनके हाईवे तक पहुंचने के रूट की जांच चल रही थी। पुलिस ने तमाम इनपुट बीएसएफ से साझा किए और बीएसएफ ने कड़ी मेहनत कर घुसपैठ के लिए इस्तेमाल सुरंग को खोज निकाला।
दिलबाग सिंह, पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर पुलिस