अगर आप कश्मीर घूमने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय है। इन दिनों श्रीनगर के रैनावारी इलाके में स्थित बादामवारी बाग मौसम-ए-बहार की आमद पर रंगबिरंगे नजारे पेश कर रहा है और जल्द ही ट्यूलिप उत्सव भी शुरू होने जा रहा है।
मध्य कश्मीर के श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन स्थित है। गार्डन में रंग-बिरंगे फूल खिलना शुरू हो गए हैं। 19 मार्च से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
2 of 5
Tulip Garden in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
इस वर्ष 68 किस्मों के 15 लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं। इसके अलावा भी अन्य फूलों की कई किस्में लगाई गई हैं। निदेशक ने कहा कि यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां रेन शेल्टर भी पर्याप्त हैं, ताकि जब मौसम खराब हो तो बारिश से लोग बच सकें। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक फारूक अहमद राथर ने यह जानकारी दी है।
3 of 5
Tulip Garden in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
गार्डन में बागवानी, पोषक तत्वों का छिड़काव व मरम्मत आदि का कार्य जोरों पर है। पिछले साल यहां रिकॉर्ड 3.60 लाख के करीब पर्यटक आए थे। इस साल इससे अधिक पर्यटक आने की आशा की गई है।
4 of 5
Tulip Garden in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित ट्यूलिप गार्डन लगभग 30 हेक्टेयर भूमि वर्ग में फैला हुआ है। इसे 2007 में खोला गया था। पिछले साल ओपन एयर कैफेटेरिया स्थापित किया गया है। श्रीनगर नगर निगम और फ्लोरीकल्चर विभागने उम्मीद जताई है कि इस साल भी लाखों की संख्या में पर्यटक इन्हें देखने पहुंचेंगे और पिछले रिकॉर्ड टूटेंगे।
5 of 5
Tulip Garden
- फोटो : बासित जरगर
ट्यूलिप गार्डन में जाने का समय आम तौर पर हर दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होता है और यह मार्च के मध्य से अप्रैल के अंत तक जनता के लिए खुला रहता है। हालांकि, मौसम और पर्यटकों की भीड़ के कारण खुलने और बंद होने का समय बदलाव किया जाता है।