फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार हुई घाटी, इन तस्वीरों को देख खुद को ट्यूलिप गार्डन जाने से नहीं रोक पाएंगे

Thu, 25 Mar 2021 03:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 25 Mar 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
tulip garden again opened for the tourist, by seeing these pictures you cannot stop yourself to go there
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को गुरुवार को फिर एक बार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं और गार्डन में खिले ट्यूलिप के साथ सेल्फियां ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते गार्डन को आम लोगों के लिए मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को ट्वीट कर लोगों से जम्मू-कश्मीर की यात्रा करके ट्यूलिप गार्डन में घूमने की अपील की थी।
Trending Videos
tulip garden again opened for the tourist, by seeing these pictures you cannot stop yourself to go there
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा था कि 25 मार्च का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद खास है। ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा जिसमें 15 लाख ट्यूलिप के फूलों की 64 प्रजातियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। पहले अनुच्छेद 370 के हटने और कोविड के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्यटन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।
 

tulip garden again opened for the tourist, by seeing these pictures you cannot stop yourself to go there
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
2008 में आजाद ने किया था ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन
ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पूर्व में सिराज बाग के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन का 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा उद्घाटन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
tulip garden again opened for the tourist, by seeing these pictures you cannot stop yourself to go there
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर

कुछ हफ्ते ही रहते हैं यह फूल
बता दें कि ट्यूलिप के फूल औसतन तीन-चार हफ्ते तक रहते हैं। यदि भारी बारिश या बहुत अधिक गर्मी पड़ती है तो जल्द ही नष्ट  हो सकते हैं।

विज्ञापन
tulip garden again opened for the tourist, by seeing these pictures you cannot stop yourself to go there
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर

पिछली बार 13 लाख ट्यूलिप लगाए गए थे और इस बार यह संख्या बढ़ाकर 15 लाख की गई है। इस बार करीब 64 किस्मों के ट्यूलिप लगाए गए हैं। कुछ नई किस्म के ट्यूलिप विदेश से आयात किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed