फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर के बसोहली में बवंडर देख सहम गए लोग, तस्वीरें

Thu, 25 Aug 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 25 Aug 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
tornado in ranjit sagar dam
tornado - फोटो : Amar Ujala
पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सरहद पर स्थित रणजीत सागर बांध की झील में बवंडर (टॉरनेडो) बनने से हड़कंप मच गया। मौसम की करवट से पहले काले बादल घिरे और फिर झील के बीचों बीच पानी में गड्ढा हो गया। इसमें पानी तेजी से घूम रहा था।
tornado in ranjit sagar dam
tornado - फोटो : Amar Ujala
पानी की सतह से लेकर बादलों तक साफ दिखाई दिए बवंडर से कठुआ जिले की बसोहली तहसील के लोग सहम गए। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे बवंडर की सूचना डर के साथ कौतुहल का विषय भी बनी रही।
tornado in ranjit sagar dam
tornado - फोटो : File Photo
लोगों में इस बात का डर था कि झील में बना बवंडर कहीं बसोहली कसबे का रुख न करे। करीब आधे घंटे के बाद मौसम बदलने के साथ ही बवंडर अपने आप गायब हो गया। इससे लोगों की जान में जान आई। पानी की सतह से बादलों तक पाइप नुमा आकृति को इलाके में पहले कभी नहीं देखा गया। बवंडर गायब होने के बाद भी दिन भर इसी पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
tornado in ranjit sagar dam
tornado - फोटो : File Photo
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के  डायरेक्टर (जम्मू-कश्मीर) सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर सहित भारतीय उपमहाद्वीप में तबाही वाले टॉरनेडो नहीं बनते। यहां का मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां टॉरनेडो के अनुकूल नहीं है। लेकिन, सतह से लेकर बादलों तक यदि टॉरनेडो की आकृति साफ दिखाई दे तो यह नई घटना है जो अब तक जम्मू-कश्मीर में कभी रिपोर्ट नहीं हुई। 
विज्ञापन
tornado in ranjit sagar dam
tornado - फोटो : File Photo
लदाख रीजन में मार्च-अप्रैल में ही छोटे पैमाने के बवंडर बनते हैं। बवंडर का पैमाना बढ़ने से भारी तबाही भी हो सकती है। हालांकि, यह टॉरनेडो का ही रूप है लेकिन यह पानी में रहे तो वाटर स्पाउट और जमीन पर आए जाए तो टॉरनेडो कहलाता है। अमेरिका और मेक्सिको में टॉरनेडो विनाशकारी होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed