{"_id":"5e10b5d68ebc3e87e618c187","slug":"thrill-of-chadar-track-will-start-from-seven-january-30-degree-several-trackers-to-come-leh-ladakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"-30 डिग्री में होगा चादर ट्रैक का रोमांच, देश विदेश से आते हैं हजारों ट्रैकर,तस्वीरें कर देंगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-30 डिग्री में होगा चादर ट्रैक का रोमांच, देश विदेश से आते हैं हजारों ट्रैकर,तस्वीरें कर देंगी हैरान
Sat, 04 Jan 2020 09:33 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
चादर ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोमांचकारी पर्यटन के लिए दुनिया में प्रसिद्ध लद्दाख की जंस्कार नदी में चादर ट्रैक का रोमांच सात जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान माइनस 30 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में देश-दुनिया से चादर ट्रैक पर ट्रैकरों का जमावड़ा देखने लायक होगा। लेह प्रशासन ने फिजिबिलिटी जांचने के बाद तमाम इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इस बार ट्रैकिंग दल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 100 निर्धारित की गई है। सात जनवरी से आगाज के बाद चादर ट्रैक के रोमांच का सफर फरवरी माह तक जारी रहेगा।
Trending Videos
चादर ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
डीसी लेह सचिन कुमार वैश्य ने जंस्कार ट्रैक पर ट्रैकिंग शुरू करने से पहले संबंधित अधिकारियों के साथ ट्रैक की समीक्षा की और जरूरी हिदायतें जारी कीं। जंस्कार ट्रैक में दिन का अधिकतम तापमान माइनस 10 से माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि रात का न्यूनतम तापमान माइनस 24 से माइनस 30 डिग्री के आसपास जा रहा है।
चादर ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
जंस्कार नदी भी पूरी तरह से जम चुकी है। ऐसे में ट्रैकिंग को हरी झंडी मिल चुकी है। वाइल्ड लाइफ वार्डन लेह पंकज रैना ने बताया कि रविवार से ट्रैक में शामिल होने वालों के लिए मेडिकल जांच शुरू कर दी जाएगी। बुकिंग आपरेटर्स के माध्यम से वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस के लिए आवेदन आने पर क्रमवार अनुमति दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर प्रतिदिन अधिकतम सौ लोगों के दल को शामिल होने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चादर ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पहला बैच लेह से सात जनवरी को रवाना किया जाएगा। जिला उपायुक्त लेह ने अपने दौरे के दौरान कुछ जगह ब्लाक सड़कों को सुचारु करने के निर्देश दिए थे जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। डीसी लेह ने जमी हुई जंस्कार नदी पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन
चादर ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैकर्स की सुरक्षा के साथ ही अधिकारियों की तैनाती और श्रमिकों की सुरक्षा सुविधाओं को भी जांचा गया। इस मौके पर एडीडीसी मूसा कुंजंग, सीएमओ डॉ. मोटूप दोरजे, डिप्टी एसपी एसडीआरएफ सोनम दोरजे, वाइल्डलाइफ वार्डन पंकज रैना और अध्यक्ष आल लद्दाख टूर आपरेटर्स एसोसिएशन सिटन अंगचुक मौजूद रहे।