{"_id":"5e0f50858ebc3e87a10e07ad","slug":"water-in-pipeline-freezes-in-kashmir-valley-photos-of-winter-of-kashmir-valley-chillai-kalan-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में चिल्ले कलां का कहर, पाइपों में जमी बर्फ, तस्वीरें बयान कर रहीं हाल-ए-घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में चिल्ले कलां का कहर, पाइपों में जमी बर्फ, तस्वीरें बयान कर रहीं हाल-ए-घाटी
Fri, 03 Jan 2020 08:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 03 Jan 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में ठंड से पाइपलाइन में जमा पानी
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के दौरान टंकियों में पानी जम गया है। इससे यहां दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी आ रही है। लोग जल आपूर्ति के लिए नलों पर गर्म पानी डालकर जमी बर्फ को पिघला रहे हैं।
Trending Videos
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में माइनस के नीचे तापमान चला गया है। श्रीनगर में शुक्रवार को जहां रात का पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया। वहीं गुलमर्ग में माइनस 8.5 रिकॉर्ड गया। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में पाइपों में बर्फ जम जाने के कारण पानी नहीं आ पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में पिछले तीन दिन से मौसम साफ रहने से तापमान में सुधार आया है। अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री ऊपर चला गया है। कश्मीर शीत लहर की चपेट में है और यहां अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दिनों में मौसम बिगड़ेगा। इसमें 6-7 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जोजीला पास से बर्फ नहीं हटने के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद चल रहा है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन भर धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादल छा गए। मौसम खुलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर और आसपास के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा।