शोपियां आतंकी हमले में शहीद हुए लांस नायक गुलाम मोहिउद्दीन राथर के जनाजे में उमड़ी हजाराें की भीड़ ने साथी जवानाें को हैरान कर दिया।
2 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
घाटी के माहौल में सेना के शहीद के लिए इतनी बड़ी तादाद में लोगाें के उमड़ने का यह वाकया विरला था। तिरंगे में लिपटा राथर का पार्थिव शरीर जैसे ही दक्षिणी कश्मीर के मारहामा बिजबिहाड़ा पहुंचा, उसे करीब जाकर देखने और छूने भर के लिए तांता लग गया।
3 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
विलाप में डूबी शहीद की पत्नी शाहजादा अख्तर समेत परिवार के अन्य सदस्य रुंधे गले से सदमे में थे, लेकिन आस पड़ोस के लोगों का सैलाब देखकर पार्थिव शरीर लेकर आए सैन्य जवान अवाक रह गए। स्थानीय लोगाें के जेहन में शहीद के बेटे आहिल की पिछले महीने ही मनाई गई सालगिरह की यादें ताजा हो रही थीं।
4 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
इससे पूर्व श्रीनगर स्थित चिनार कोर मुख्यालय में सेना प्रमुख बिपिन रावत की अध्यक्षता में दो अन्य शहीदाें के साथ राथर को भी श्रद्धांजलि दी गई।
5 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
सेना के हेलीकाप्टर में राथर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा जहां पर जनाजे के साथ हजारों की भीड़ शहीद को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए पहुंची।