{"_id":"57769ab44f1c1bd34979ab10","slug":"the-first-group-for-the-amarnath-jyatra-despatched-from-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बम-बम भोले के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार तड़के पांच बजे आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को रवाना किया गया। जत्थे में 33 छोटे-बड़े वाहनों में 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे और 144 साधुओं के साथ 1282 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए।
2 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
पिछले साल पहले जत्थे में 1280 श्रद्धालु शामिल थे। दो जुलाई को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से जत्था पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़ेगा। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी बाबा के दरबार में हाजिरी देंगे।
3 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
ड्रोन से पूरी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए साढ़े 12 हजार केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 18 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा इस बार 48 दिन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
आधार शिविर के भीतर मंत्रोच्चारण के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। पहले जत्थे में जाने वाले भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह था। उनका कहना था कि कोई भी ताकत उन्हें अपने प्रभु के चरणों के पास जाने को रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
भगवती नगर स्थित तवी के चौथे पुल की मरम्मत के कारण बंद होने से पहले जत्थे को कनाल रोड की ओर से हाईवे की तरफ रवाना किया। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।