{"_id":"5f97998990c54a707d00436a","slug":"terrorist-resident-of-gulshanpura-pulwama-absconding-since-25th-sep-surrenders-before-security-forces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: साथी के मारे जाने से घबराया आतंकी, सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: साथी के मारे जाने से घबराया आतंकी, सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, सामने आईं तस्वीरें
Tue, 27 Oct 2020 09:56 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
साथी के मारे जाने के बाद आतंकी ने किया समर्पण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशें और आए दिन आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ के बीच सोमवार को एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तस्वीरों में देखें कि कैसे आतंकी ने किया आत्मसमर्पण।
मृतक साथी को छोड़कर समर्पण करने जाता आतंकी
- फोटो : ANI
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल के नूरपोरा इलाके में सोमवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
समर्पण करने के लिए आगे बढ़ता आतंकी
- फोटो : ANI
जवानों ने संयम बरतते हुए पहले तो आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। अपने साथी के मारे जाने के बाद दूसरा आतंकी घबरा गया और उसने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों हाथों को ऊपर कर समर्पण करने जाता आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह आतंकी पुलवामा के गुलशनपुरा का रहने वाला है और बीते 25 सितंबर से फरार था। सुरक्षाबलों को इसकी खोज थी। सोमवार को समर्पण करने के बाद इसके पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों के पास पहुंचा आतंकी
- फोटो : ANI
आईजी कश्मीर ने बताया कि मुठभेड़ शुरू होने से पहले दोनों आतंकियों को समर्पण करने का भरपूर मौका दिया गया था। इसके बाद भी वे नहीं माने तो जवाबी कार्रवाई में एक को मार गिराया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मारे गए आतंकी को दफनाया जाएगा।