फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : महबूबा के बयान पर मचा बवाल, भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, देखें तस्वीरें 

Mon, 26 Oct 2020 04:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 26 Oct 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir bjp holds tiranga rally after Mehbooba mufti controversial statement
भाजपा तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

14 महीने तक नजरबंद रहने के बाद बाहर आईं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे पर दिए गए बयान को लेकर  जम्मू-कश्मीर में बवाल मचा हुआ है। सोमवार सुबह से ही श्रीनगर और पूरे केंद्र शासित प्रदेश का माहौल गर्म रहा। एक तरफ लालचौक के क्लॉक टावर पर झंडा फहराने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर पीडीपी कार्यालय के बाहर भाजपाई तिरंगा लेकर इकट्ठा हो गए। देखें तस्वीरें ....


 

jammu kashmir bjp holds tiranga rally after Mehbooba mufti controversial statement
भाजपा तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

पीडीपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के अपमान के विरोध में सोमवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडीपी कार्यालय में तिरंगा फहराया और नारेबाजी की। इससे पहले शनिवार को भी कई प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में तिरंगा फहरा दिया था।

jammu kashmir bjp holds tiranga rally after Mehbooba mufti controversial statement
भाजपा तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

इस दौरान कार्यालय में मौजूद पीडीपी नेताओं की  प्रदर्शनकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। पीडीपी प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी फिरदोस टाक ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कार्यालय पर हमला हुआ है। उनके साथ और पीडीपी के अन्य नेता परवेज वफा के साथ हाथापाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir bjp holds tiranga rally after Mehbooba mufti controversial statement
भाजपा तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

लालचौक पर झंडा फहराने पहुंचे भाजपाई गिरफ्तार
श्रीनगर के लालचौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर तिरंगा फहराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए।

विज्ञापन
jammu kashmir bjp holds tiranga rally after Mehbooba mufti controversial statement
भाजपा तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

महबूबा के इस बयान पर मचा है बवाल
मालूम हो कि नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के चीन की मदद से 370 बहाल करवाने के बयान के बाद महबूबा मुफ्ती ने भी शुक्रवार को अपनी अलगाववादी सोच स्पष्ट कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस ने  पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज के भारत के साथ वह सहज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं तब तक कोई भी झंडा हाथ में नहीं उठाएंगी जब तक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और उनका संविधान वापस नहीं लौटाया जाएगा। लोगों को नाउम्मीद नहीं होना चाहिए, हम अनुच्छेद 370 और अपना विशेष दर्जा वापस लेकर ही रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed