जम्मू-कश्मीर: यदि 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं तो कोरोना का टीका लगाने में न करें देर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिन में करीब 3500 नए संक्त्रस्मित मामले आ चुके हैं और बीस लोगों की जान चली गई है, यानी प्रतिदिन 200-300 की औसत में मामले आना शुरू हो गए हैं। अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों की भर्ती बढ़ने लगी है। जीएमसी जम्मू में ही 20 के करीब मरीज आक्सीजन पर हैं और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
नए संक्त्रस्मित मामलों में राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। श्रीनगर में 159 नए संक्त्रस्मित मामले मिले हैं, जिसमें 44 यात्री हैं। इस जिले में अब तक सर्वाधिक 472 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। संक्त्रस्मित प्रभावित मामलों में जिला बारामुला दूसरे नंबर पर है और यहां 63 नए संक्त्रस्मित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 180 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
जम्मू संभाग में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। जम्मू में 45 नए संक्त्रस्मित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 381 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 484 सक्त्रिस्य मामले हैं। प्रदेश में बुधवार को मिले कुल संक्त्रस्मित मामलों में से 70 यात्री हैैं। अब तक 1994 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1258 मौतें हुई हैं।
विभिन्न अस्पतालों में 131 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रशासन ने प्रदेश के सभी बीस जिलों में रैपिड के साथ आरटी पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। लखनपुर सड़क मार्ग, रेलवे स्टेशन जम्मू और जम्मू एयरपोर्ट पर बाहरी यात्रियों की कोविड टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाया गया है।