फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंतनाग में CRPF पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

Mon, 07 Dec 2015 09:32 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन

अनंतनाग में CRPF पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

terrorist attack on CRPF, 7 soldiers injured

जम्मू कश्मीर के एनएच 1 हाइवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। हमले में सात जवानों के घायल होने की सूचना है। हमले में एक स्‍थानीय नागरिक के भी घायल होने की सूचना है। हमला करते ही आतंकवादी भाग निकले, फिलहाल सीआरपीएफ, आर्मी और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन आतंकवादियों को ढूंढ़ने में लगा है।


अनंतनाग में CRPF पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

terrorist attack on CRPF, 7 soldiers injured

अमरउजाला से बातचीत में सीआरपीएफ के पीआरओ आशीष कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ की रोड ऑपनिंग पार्टीज रोज सुबह की तरह हाइवे की सुरक्षा का जायजा करने निकली थी। इस बीच नदी के किनारे-किनारे निकलकर आतंकी हाइवे पर पहुंच गए।

अनंतनाग में CRPF पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

terrorist attack on CRPF, 7 soldiers injured

एनएच1 हाइवे पर रोड ऑपनिंग पार्टिज हाइवे की सुरक्षा का मुआयना करने सुबह निकली थी। सीआरपीएफ की बस जब श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रही थी, इस बीच अनंतनाग जिले के बिजभेरा के निकट सिंथन में भारतीय सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में CRPF पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

terrorist attack on CRPF, 7 soldiers injured

आतंकवादियों ने एकाएक गोलियां बरसानी शुरू कर दी, सीआरपीएफ के जवान जब तक कुछ समझ पाते सात सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। रोड ऑपनिंग पार्टीज में शामिल सीआरपीएफ बंकर और दूसरे हथियारों से सीआरपीएफ ने जवाबी हमला कर दिया, जिससे आतंकी भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

अनंतनाग में CRPF पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

terrorist attack on CRPF, 7 soldiers injured

फिलहाल सीआरपीएफ, आर्मी और पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकवादियों को ढूंढ़ने में लगी है। घायल होने वाले जवानों में संजय कुमार पुत्र बसंत लाल, ओम प्रकाश पुत्र विल्लास राम, एस गोपी नाथ पुत्र शान बनगुम, सबेन नायक पुत्र नारायण नायक, जगदीप सिंह पुत्र भूषण सिंह, गोविंदर सिंह पुत्र मदन सिंह, राजा राम पुत्र चंदर पाल सिंह सभी घायल जवान 53 बटेलियन के हैं। जबकि हमले में एक आमआदमी के घायल होने की भी खबर है। जिसका नाम रईस अहमद दार पुत्र अमीन निवासी पुलवामा बताया जा रहा है। सभी घायलों को बिजभेरा के एसडी हॉ‌स्पिटल से बीएंडजे हॉस्पिटल श्रीनगर में रेफर कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed