फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   talk between Abdullah and Prime Minister about Kashmir

...तो अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री के बीच कश्मीर को लेकर हुई थीं ये बातें

Sun, 04 Aug 2019 08:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
talk between Abdullah and Prime Minister about Kashmir
दिल्ली में उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : ani

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला घाटी में उत्पन्न हुई स्थिति के संदर्भ में शनिवार को पार्टी के नेताओं के साथ राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिले। इस मुलाकात के बाद गुपकार स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उमर ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि अनुच्छेद 370 या 35ए या परिसीमन पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने वाली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह घाटी में उत्पन्न हालातों को लेकर सोमवार को संसद में केंद्र से इन मुद्दों पर आश्वासन चाहते हैं, क्योंकि जम्मू कश्मीर पर राज्यपाल के अंतिम शब्द नहीं हैं। उमर ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसदों ने पिछली बार लोकसभा में इस मुद्दे को एक कॉलिंग नोटिस के माध्यम से उठाया है, लेकिन मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे इस मुद्दे को फिर से उठाने के लिए सोमवार को एक और नोटिस दें। हम इस पर सरकार से जवाब मांगने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

उस बैठक से हम संतुष्ट होकर बाहर आए, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं कर रहा था

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल के बीच गुरुवार को हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि बैठक के बाद वे संतुष्ट थे क्योंकि खतरे की धारणा का कोई संकेत नहीं था, जिसके कारण अमरनाथ यात्रियों और घाटी से पर्यटकों को बाहर निकालने जैसे कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यपाल के आश्वासन के संदर्भ में बात की। उन्होंने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में चुनाव चाहते हैं। वह राज्य में कोई गड़बड़ी नहीं चाहते हैं। वह संतुष्ट थे कि यह वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है। उमर ने कहा कि हम संतुष्ट होकर उस बैठक से बाहर आए, लेकिन मैं 24 घंटे के भीतर इस तरह के आदेश तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निकालने की उम्मीद नहीं कर रहा था।

पीएम से जो आश्वासन मिला वह सब अच्छा था, लेकिन फिर यह ऑर्डर सामने आया

उमर ने कहा कि हमें पीएम की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि कोई खतरा था, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निकालने की जरूरत पड़े। यही कारण है कि हमें अनुच्छेद 35ए और चुनावों पर पीएम से जो आश्वासन मिला वह सब अच्छा था, लेकिन फिर यह ऑर्डर सामने आया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र यह स्वीकार करेगा कि जम्मू कश्मीर का बेचैन, तनावग्रस्त और अशांत होना उनके हित में नहीं है। उमर ने कहा कि भारत सरकार जो कुछ भी कहती है वह यहां के लोगों में उत्पन्न हुए तनाव को निपटाने में मदद करेगा, जोकि उतना ही उनके हित में है जितना हमारे हित में है।
विज्ञापन

हमें कुछ शर्तों पर भारत के साथ विलय करने के लिए नहीं कहा गया था

उन्होंने कहा कि इस राज्य और इसके लोगों से किए गए वादों को अनंत काल तक रखा जाना चाहिए। ये समयबद्ध आश्वासन नहीं थे। हमें कुछ शर्तों पर भारत के साथ विलय करने के लिए नहीं कहा गया था और फिर 70 वर्ष के बाद इन शर्तों को बदल दिया जाएगा।

उमर अब्दुल्ला ने राज्य के लोगों से शांत रहने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने की अपील की और कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाए, जो निहित स्वार्थ वाले लोगों के उद्देश्य के साथ संरक्षित हो। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ नेकां राजनीतिक और कानूनी रूप से किसी भी तरह की लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed