फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज और कश्मीरः पूरा हुआ सपना और दुनिया को कह दिया अलविदा, उनका यह भाषण दुनिया याद करेगी

Wed, 07 Aug 2019 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj memorable Speech in Parliament and his kashmir wish
सुषमा स्वराज का कश्मीर मामले पर दिया गया जोरदार भाषण - फोटो : अमर उजाला

देश की पूर्व विदेश मंत्री एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, एक प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध व शोकाकुल है। सुषमा की पहचान एक ऐसे नेता


के रूप में रही है जिनका मुरीद देश ही नहीं विदेश में बसे भारतीय व अन्य मुल्कों के लोग हैं। सुषमा स्वराज ने निधन से 3 घंटे पहले एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया था। उन्होंने लिखा-  प्रधानमंत्री जी- आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।

आगे की स्लाइड में पढ़िए- दिल को छू लेने वाला भाषण

Sushma Swaraj memorable Speech in Parliament and his kashmir wish
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : PTI

कश्मीर सुषमा स्वराज के दिल के बेहद काफी करीब रहा। 11 जून 1996 को उन्होंने लोकसभा में कश्मीर मामले को लेकर जोरदोर व दिल को छू लेने वाला भाषण दिया था। उस भाषण को कोई भी भारतीय भुला नहीं सकता। इस भाषण में उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भाजपा का लॉन्ग टर्म प्लान बताया था।

Sushma Swaraj memorable Speech in Parliament and his kashmir wish
सींगना में चुनावी सभा के दौरान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

साल 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के इस्तीफे के बाद सुषमा स्वराज ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए सुषमा स्वराज खड़ी हुईं। यही वह भाषण था जिसने सुष्मा स्वराज को एक तेज तर्रार नेता और ओजस्वी वक्ता के रूप में स्थापित कर दिया। इस भाषण में उन्होंने रामायण से लेकर महाभारत तक का जिक्र किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj memorable Speech in Parliament and his kashmir wish
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

सुषमा स्वराज बोलीं जब एक मंथरा और एक शकुनी भगवान राम और युधिष्ठिर को राज करने से रोक सकते हैं तो आप इसी सदन में देखें कितने मंथरा और शकुनी हमारे खिलाफ खड़े हो गए हैं। ऐसे में हम सत्ता में कैसे रह सकते हैं। मुझे लगता है कि अविश्वास प्रस्ताव रामराज्य और सुराज्य की प्रकृति है।

विज्ञापन
Sushma Swaraj memorable Speech in Parliament and his kashmir wish
सुषमा स्वराज

सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच ओजस्वी भाषण में सुषमा स्वराज ने कश्मीर को लेकर भाजपा के कश्मीर मामले से जुड़ी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता की नीव रखी थी। उसी नीव पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी सरकार ने एक नए सवेरे के आगाज किया है। सुषमा के भाषण पर मचे हंगामें के बीच तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष पीए सांगमा ने कहा- मैडम..प्लीज अपना भाषण इतना दिलचस्प न करिए!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed