{"_id":"5d497bd18ebc3e6ce1393ac7","slug":"separatist-leaders-son-and-daughter-studying-in-foreign-college-kashmir-children-suffering-terrorism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी झेल रहे हालात का बोझ, लेकिन अलगाववादियों के 210 बच्चे विदेशों में संवार रहे भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी झेल रहे हालात का बोझ, लेकिन अलगाववादियों के 210 बच्चे विदेशों में संवार रहे भविष्य
Tue, 06 Aug 2019 06:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के नाम पर राजनीति करने वाले हुर्रियत और अलगाववादी नेताओं को भले ही आम कश्मीरी के भविष्य से कुछ लेना देना न हो, लेकिन अपने बच्चों के भविष्य को लेकर वह काफी सजग हैं। कश्मीरी युवाओं के हाथों में किताबों की जगह बंदूक और पत्थरबाजी को बढ़ावा और स्कूल-कॉलेजों में आग लगाने के लिए उकसा कर वहां के भविष्य को स्कूलों और कॉलेजों से दूर करने वाले 112 अलगाववादी नेताओें के 210 बच्चे विदेशों में अपना भविष्य संवार रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 हुर्रियत नेताओं के 21 पुत्र, पुत्रियां, बहनें और बहुएं अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, इरान, तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान में पढ़ रहे हैं या वहां बसकर ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे हैं।
आसिया का एक बेटा मलयेशिया दूसरा आस्ट्रेलिया में
आसिया अंद्राबी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
दुख्तरान ए मिल्लत की आसिया अंद्राबी के दो बेटों में से एक मलेशिया में तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया में हैं। आसिया की तरह ही गिलानी का दामाद व तहरीक ए हुर्रियत अल्ताफ अहमद शाह उर्फ फंटूश की एक बेटी तुर्की में पत्रकार है तो दूसरी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।
गिलानी के बेटे ने पाकिस्तान से पढ़ी है डाक्टरी
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के बेटे ने पाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक की बहन राबिया फारूक डॉक्टर है और अमेरिका में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलाल की एक बेटी लंदन व दूसरी आस्ट्रेलिया में
बिलाल लोन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
इसी तरह से बिलाल लोन की बेटी और दामाद लंदन में रहते हैं जबकि छोटी बेटी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही है। मुस्लिम लीग के मोहम्मद यूसुफ मीर और फारूक गतपुरी की बेटियां पाकिस्तान से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वहीं डीपीएम नेता ख्वाजा फिरदौस वानी की बेटा भी पाकिस्तान से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
निसार हुसैन की बेटी व बेटा ईरान में
वाहिदत ए इस्लानी के निसार हुसैन राथर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
वाहिदत ए इस्लानी के निसार हुसैन राथर की एक बेटी और बेटा ईरान मेें रहते हैं। इसी तरह तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन अशरफ सेहराई के दो बेटे सउदी अरब में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।