फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अरमानों को लगे पंख, जम्मू कश्मीर में पेपर देने दूरदराज से पहुंचे छात्र

Sun, 13 Nov 2022 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Students appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in Jammu Kashmir udhampur
उधमपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में जम्मू कश्मीर के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रविवार को हुई परीक्षा में दूरदराज इलाके के छात्र भी शामिल हुए। जम्मू में एएसएल ट्यूटोरियल्स कच्ची छावनी तथा उधमपुर में एनआईटीएल हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 11 बजे से परीक्षा का आयोजन किया गया।

Students appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in Jammu Kashmir udhampur
उधमपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावियों के भविष्य की राह आसान कर रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के दूरदराज इलाकों से आए विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। परीक्षा में शामिल होने के लिए 250 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। दोनों केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। इन बच्चों का कहना था कि छात्रवृत्ति मिलने से उनके भविष्य के सपने पूरे होंगे। 

Students appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in Jammu Kashmir udhampur
जम्मू में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला

आपस में मिलकर प्रश्नपत्र पर चर्चा

दोनों पालियों की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं आपस में मिलकर उत्तर का मिलान करते रहे। जम्मू में परीक्षार्थी उत्तर को लेकर चर्चा करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Students appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in Jammu Kashmir udhampur
जम्मू में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा आज 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।  9वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 30 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 20 नवंबर को 27 शहरों के 29 सेंटरों पर परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस एवं ईमेल द्वारा भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार तकरीबन एक लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे। 

विज्ञापन
Students appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in Jammu Kashmir udhampur
जम्मू में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर

दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed