दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक मदरसे में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्द ने 11 साल के दो छात्रों को बंधक बना लिया था। इस मदरसे में तीन शिक्षकों समेत 31 छात्र मौजूद थे। ऑपरेशन के दौरान मदरसे तथा इससे सटे मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। सेना की 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसवी ने बताया कि शोपियां जिले के कापरन गांव में मदरसा दारुल उलूम खालिद इबिन वलीद में आतंकवादियों के छिपे होने की पुलिस ने सूचना दी।
जम्मू कश्मीर: शोपियां में मारे जाने से पहले मदरसे में छिप गया था पाकिस्तानी आतंकी, दो मासूमों को बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके आधार पर सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस द्वारा रात लगभग एक बजे घेराबंदी की गई। मदरसे में तीन शिक्षकों समेत 31 छात्र उसमें मौजूद थे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आतंकी बगल में स्थित मस्जिद में शरण न लेने पाएं। साथ ही ऑपरेशन के दौरान मस्जिद और मदरसा को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे। प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) से पूछताछ में पता चला कि मदरसे के अंदर आतंकी छिपे हुए हैं।
सुरक्षाबलों ने उसके बाहर निकलने का इंतजार किया ताकि मदरसे को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। सुबह करीब 6:10 बजे वह बाहर आया। बाहर आते ही घेराबंदी देखकर उसने जवानों पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मुठभेड़ स्थल से एक एके-74, 4 मैगजीन सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान कामरान भाई उर्फ अनीस के रूप में हुई है, जो जैश से संबंधित पाकिस्तानी आतंकी था। ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 178 बटालियन ने भी भाग लिया।
मदरसे में दो बच्चे रस्सियों से बंधे मिले
सैन्य प्रवक्ता कर्नल मौसवी ने बताया कि मदरसे की विस्तृत तलाशी के दौरान करीब 11 वर्ष की आयु के दो छोटे बच्चे मिले जिन्हें खूंखार पाकिस्तानी आतंकी ने ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल करने के लिए रस्सी से खंभों से बांध दिया था। सुरक्षाबलों द्वारा बचाए जाने से वह दोनों काफी उत्साहित थे।
संभावित फिदायीन हमला टला
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बिना किसी नुकसान के सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि फिदायीन हमलों के संभावित खतरे और अन्य हमलों को उसके खात्मे से विफल कर दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।