हीरानगर में घायल हुए बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह की शहादत के बाद पूरे देश में मातम का माहौल है । गुरनाम सिंह की शहादत के बाद उनके गांव भलेश्वर मगोवाली में मातम का माहौल है । एक ओर जहां गुरनाम के जाने का गम है वहीं गांव के बेटे की देश की रक्षा के लिए हुई शहादत का गर्व भी । तस्वीरें:
2 of 8
शहीद गुरनाम सिंह
- फोटो : ANI
गुरनाम सिंह जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर के गांव भलेश्वर मगोवाली के रहने वाले थे । गुरनाम सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग हीरानगर में की गई थी ।
3 of 8
पाक की ओर से फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
गुरनाम हीरानगर में जिस पोस्ट पर तैनात थे वहां पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश करते हुए फायरिंग की गई थी ।
4 of 8
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
इस फायरिंग में गुरनाम और पोस्ट पर तैनात अन्य बीएसएफ जवानों द्वारा पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया गया ।
5 of 8
Pakistan summons India's Deputy High Commissioner for ceasefire violations at LoC
बीएसएफ जवानों की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के 7 रेंजर्स मारे गए थे जबकि बीएसएफ के गुरनाम सिंह को गोली लग गई थी ।