श्रीनगर में 11 साल की यासमीन को सांप ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेना अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि वह गंभीर स्थिति में यहां आई थी। उचित और सही समय पर उपचार मिलने की वजह से हमने उसकी जान बचाई। उसे अगले 72 घंटे में छुट्टी दे दी जाएगी। इस दौरान बच्ची के पास रखी गुड़िया देखते ही देखते सुर्खियों में आई गई। लोगों को एकदम से दिल्ली की उस मासूम बच्ची की जिद याद आई जिसने अपने पैर पर प्लास्टर तब चढ़वाया जब डॉक्टरों ने उसकी गुड़िया के पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया।
श्रीनगर के सेना अस्पताल में दिखा दिल्ली जैसा नजारा, लोगों को याद आई जकिरा की गुड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन