{"_id":"5ddbf2688ebc3e54853d4172","slug":"spike-anti-tank-missile-tank-killers-deployed-on-line-of-control-against-pakistan-by-indian-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुश्मन के टैंकों का 'काल' बनेगी इस्राइल की यह मिसाइल, भारतीय सेना ने पाक के लिए की सीमा पर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मन के टैंकों का 'काल' बनेगी इस्राइल की यह मिसाइल, भारतीय सेना ने पाक के लिए की सीमा पर तैनात
Tue, 26 Nov 2019 01:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
- फोटो : एएनआई, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल तैनात करने का फैसला लिया है। बता दें कि भारत ने हाल हीं में इस्राइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल खरीदी है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ बालाकोट हवाई हमले के बाद सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को आपातकालीन खरीद के लिए अधिकार दिए थे। इसके तहत ही स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल खरीदी गई हैं।
स्पाइक मिसाइल
- फोटो : फाइल
रक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि एलओसी पर मिसाइलों को बंकर बस्टर मोड में इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय सेना ने इजरायल से 240 स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइले खरीदी हैं। इन मिसाइलों का इस्तेमाल मुख्य रूप से टैंक-रोधी ऑपरेशन के लिए किया जाता है। आतंकवादियों के छिपने वाले ठिकानों को नष्ट करने में इन मिसाइल का उपयोग किया जाता है। भारतीय सेना ने हाल ही में करीब एक महीने पहले नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के शिविर और लॉन्च पैड को निशाना बनाया था जिसमें चार से छह आतंकवादी मारे गए थे।
- स्पाइक एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) है, जो काफी ताकतवर हथियार के रूप में भारतीय थल सेना में शामिल हुई है।
- यह अपने वार से दुश्मन के टैंक को ध्वस्त कर सकती है।
- सूत्रों के अनुसार, इस्राइल से स्पाइक मिसाइलों का पहला जत्था करीब 10 दिन पहले ही भारत पहुंच चुका है।
- इसमें 210 स्पाइक मिसाइलों के साथ-साथ दर्जनों लॉन्चर्स भी भारतीय सेना में शामिल किए गए हैं।
स्पाइक मिसाइल
- फोटो : फाइल
इंडियन इंफैंट्री में शामिल इस हथियार की ताकत से अब पाकिस्तान खौफ खाएगा। क्योंकि भारत के पास अब वो हथियार है जिससे पश्चिमी हिस्से में पाकिस्तान के बढ़ते टैंक्स को आसानी से ध्वस्त किया जा सकता है।
आगे पढ़ें, कितनी शक्तिशाली है ये मिसाइल
आगे पढ़ें, कितनी शक्तिशाली है ये मिसाइल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पाइक मिसाइल
- फोटो : फाइल
- इस स्पाइक मिसाइल की क्षमता चार किलोमीटर दूरी तक वार करने की है।
- इसे 30 सेकेंड में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि रीलॉन्च के लिए यह मिसाइल महज 15 सेकेंड में तैयार हो सकती है।
- यह मिसाइल रात के अंधेरे में भी दुश्मन को पहचान कर सही वार कर सकती है।
- भारत ने करीब 280 करोड़ रुपये में इस्राइल से ये मिसाइलें खरीदी हैं।
बालाकोट एयर स्ट्राइक से भी जुड़ी है ये डील, आगे पढ़ें कैसे...
विज्ञापन
स्पाइक मिसाइल
- फोटो : फाइल
इस्राइल के साथ इन मिसाइलों की डील भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक से भी जुड़ी है। जब 26 फरवरी को भारतीय मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के ट्रेनिंग कैंपों को तबाह किया। उसके बाद ही भारत ने इन मिसाइलों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की। इसके पहले भारत उस मिसाइल का इंतजार कर रहा था जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तैयार कर रहा है।
आगे पढ़ें, कैसी होगी डीआरडीओ की मिसाइल...
आगे पढ़ें, कैसी होगी डीआरडीओ की मिसाइल...