{"_id":"5fcdff9c4c772e49bc3e172c","slug":"india-repatriats-two-pok-girls-who-inadverently-entered-indian-region","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की दरियादिली: गलती से भारतीय सीमा में आई युवती ने कहा- यहां के लोग तो बहुत अच्छे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की दरियादिली: गलती से भारतीय सीमा में आई युवती ने कहा- यहां के लोग तो बहुत अच्छे हैं
Mon, 07 Dec 2020 03:42 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Dec 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए प्रशंसनीय कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर में आए दिन पाकिस्तान कायराना हरकतें करता रहता है। इसके बावजूद गलती से भारतीय सीमाक्षेत्र में प्रवेश करने वाली दो पाकिस्तानी लड़कियों के साथ भारत ने बेहद सौम्य व्यवहार किया और उन्हें सुरक्षित वापस भेज दिया गया।
पाकिस्तान वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां
- फोटो : ANI
रविवार को सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली पीओके की इन दोनों लड़कियों को पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद दोनों से कड़ी पूछताछ की गई थी।
वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले यानी पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में प्रवेश कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
POK girls
- फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुटा के रूप में हुई। सेना ने दोनों लड़कियों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए पूर्ण संयम बरता और सोमवार को उन्हें पुंछ में चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से वापस उनके देश भेज दिया गया।
विज्ञापन
वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
वापस जाने के बाद एक लड़की ने बताया कि हमने रास्ता भटक गए थे और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। हमें डर था कि सेना के जवान हमें मार देंगे लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छे तरीके से व्यवहार किया। हमने सोचा था कि वे हमें वापस नहीं जाने देंगे लेकिन आज हमें घर भेजा जा रहा है। यहां लोग बहुत अच्छे हैं।
#WATCH | We lost our way & entered Indian territory. We feared that Army personnel will beat us up but they treated us in a very good manner. We had thought that they would not allow us to go back but today we are being sent home. People are very good here: Laiba Zabair https://t.co/u6DXgPEf7C pic.twitter.com/2rkf8hOdxk
— ANI (@ANI) December 7, 2020