फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: घाटी में बर्फबारी से ऐसे हुआ नये साल का स्वागत, जम्मू में छाई धुंध, लोगों ने की जमकर मस्ती

Wed, 02 Jan 2019 01:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Snowfall On new year In Jammu and Kashmir
घाटी में बर्फबारी के बीच आनंद लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
घाटी के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को नए साल का स्वागत बर्फबारी से हुआ। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से पारे में गिरावट आई है। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। तापमान बढ़ने के बावजूद बर्फीली हवाएं दिनभर परेशान करती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, लेकिन 4 व 5 जनवरी को दोनों जगहों के अधिकतर स्थानों में मौसम बिगड़ा रहेगा। इसका असर 6 जनवरी को भी रहेगा। 
Snowfall On new year In Jammu and Kashmir
बर्फबारी का मजा लेते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
जोजिला पास, साधना टाप, राजदान पास आदि पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। अगले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी की उम्मीद है। कश्मीर में शीत लहर जारी है। घाटी के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे चल रहा है। 
Snowfall On new year In Jammu and Kashmir
बर्फबारी का मजा लेते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू को मंगलवार को कोहरे ने अपनी चपेट में लिया। यहां दिनभर बादल छाए रहने से दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री गिरकर 16.6 और बीती रात का न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall On new year In Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
स्थान    न्यूनतम तापमान 
कारगिल  माइनस 17.3
लेह       माइनस 14.6
कुपवाड़ा   माइनस 5.4
पहलगाम    माइनस 4.9
गुलमर्ग     माइनस 4.2
श्रीनगर     माइनस 4.2
विज्ञापन
Snowfall On new year In Jammu and Kashmir
बर्फबारी का मजा लेते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश 
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने मौसम विभाग श्रीनगर की 4-5 जनवरी को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिला उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ बर्फ हटाने के लिए पर्याप्त स्थानों पर उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल रखने के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed