मशहूर एक्टर कॉमेडियन और डायलॉग राइटर कादर खान का मंगलवार सुबह कनाडा में निधन हो गया। साल के पहले दिन ही ऐसी खबर सुनकर उनके फैंस और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ उठी है। कादर खान का कश्मीर से भी गहरा नाता रहा उनकी कई फिल्मों की शूटिंग यहां पर हुई है।
2 of 5
kader khan
- फोटो : File Photo
नटवरलाल उनकी सबसे मशहूर फिल्म थी जिसकी शूटिंग कश्मीर के बीरवाह इलाके में हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी। राजेश रोशन के संगीत को भी इस फिल्म में बहुत सराहा गया।
जिस वक्त कादर खान शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे थे उस वक्त स्थानीय लोगों की उन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती थी। कई बार ऐसा भी हुआ कि लोगों की मांग पर उन्होंने डायलॉग भी बोल बोल कर सुनाएं।
काबुल में जन्मे कादर खान ने 1973 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘दाग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 300 से अधिक फिल्मों में नजर आए। अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर, जया बच्चन की फिल्म ‘जवानी दीवानी’ के लिए संवाद लिखे थे।
उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों के लिए संवाद भी लिखे हैं। पटकथा लेखक के तौर उन्होंने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्मों में काम किया।