फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, श्रीनगर से उड़ाने रद्द

Wed, 16 Jan 2019 09:37 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 16 Jan 2019 09:37 AM IST
सार

  • दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरयाणा में ठंड बढ़ने के आसार 
  • जम्मू संभाग में सर्द और बर्फीली हवाओं का है असर
  • बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है

विज्ञापन
snowfall and rainfall in jammu kashmir, cold increase in north india
जम्मू में हुई बर्फबारी - फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सहित पूरे कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। ताजा बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। श्रीनगर से सभी उड़ान रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग की माने तो पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यहां न्यूनतम पारा सामान्य से 1 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। कश्मीर संभाग में भी रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। घाटी में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही इस बात का अनुमान लगाया हुआ था कि बुधवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19 से 21 जनवरी को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इसके चलते उत्तरी भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं। जिसका सीधा असर दिल्ली, पंजाब, हरयाणा और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। 
loader
snowfall and rainfall in jammu kashmir, cold increase in north india
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा है। मंगलवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना किए गए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। राजोरी, पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall and rainfall in jammu kashmir, cold increase in north india
snowfall
घाटी में खिली धूप
कश्मीर में बुधवार दूसरे दिन भी धूप खिली रही। घाटी के कई हिस्सों में पारे में गिरावट से कई जलाशय समेत जम गए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
snowfall and rainfall in jammu kashmir, cold increase in north india
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
भद्रवाह सबसे ठंडा 
जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। लेकिन खिली धूप के साथ बर्फीली हवाओं का असर भी दिखा। रात को कड़ाके की ठंड जारी है। जम्मू में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री चढ़कर 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।जम्मू संभाग में डोडा जिले की भद्रवाह तहसील में न्यूनतम तापमान माइनस1.6 रहा। माता वैष्णो देवी के बेस स्थल कटड़ा में न्यूनतम तापमान 5.3 जिग्री, बनिहाल में 3.2 डिग्री तथा बटोत में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन
snowfall and rainfall in jammu kashmir, cold increase in north india
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
स्थान      न्यूनतम तापमान 
कारगिल   माइनस 19.2
लेह          माइनस  17.5
पहलगाम  माइनस 12.3
गुलमर्ग     माइनस 10.0
श्रीनगर     माइनस 5.8
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed