फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : सरकारी भूमि पर कब्जा कर हाईवे किनारे खुले छह रेस्टोरेंट समेत 29 इकाइयां बंद

Sun, 21 Feb 2021 11:40 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 21 Feb 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
six restaurants on government land closed on sidhra highway
सिदड़ा स्थित रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-श्रीनगर हाईवे के सिदड़ा-नरवाल बाईपास पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर खोले गए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने ऐसी 29 इकाइयों को शनिवार को बंद करा दिया। इनमें छह रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। डीसी के आदेश पर की गई कार्रवाई से खलबली मच गई है। डीसी ने ऐसे सभी मामलों की पड़ताल कर सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने की प्रक्रिया भी शुरू करने की हिदायत दी है।  






 

six restaurants on government land closed on sidhra highway
सिदड़ा स्थित रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

डीसी सुषमा चौहान ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लगता है कि सभी संरचनाएं राज्य, जेडीए, पीडब्ल्यूडी और वन भूमि पर बनी हुई है, जिसमें राज्य भूमि पर अधिक बनी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से में जो अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान हैं और वे राज्य भूमि पर नहीं हैं, सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी तत्काल कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। यदि मालिकों के पास कोई वैध दस्तावेज है तो कार्रवाई से पहले उस पर विचार किया जाएगा। जम्मू विकास प्राधिकरण, वन विभाग तथा अन्य विभागों को अलर्ट करते हुए उन्हें कब्जा हटाने का अभियान भी शुरू करने को कहा गया है।

six restaurants on government land closed on sidhra highway
सिदड़ा स्थित रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

शिकायत के बाद डीसी के निरीक्षण में सामने आया मामला
डीसी ने बताया कि नरवाल और सिदड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच भीड़, अवैध पार्किंग बढ़ने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने खुद इलाके का दौरा किया तो पाया कि हाईवे की चौड़ाई घटकर आधी रह गई है। डबल लाइन पार्किंग की वजह से ऐसा हो रहा है। सिदड़ा की ओर जाने वाले रास्ते के बाईं ओर रेस्टोरेंट तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के सामने यह स्थिति थी। इस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदार को यह जांच करने को कहा कि यदि इनके पास बिल्डिंग बनाने की अनुमति है तो पार्किंग कहां गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
six restaurants on government land closed on sidhra highway
सिदड़ा स्थित रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

रेस्टोरेंट संचालकों का आरोप, बिना नोटिस दिए हुई कार्रवाई
हाईवे के इस हिस्से में रेस्टोरेंट चला रहे मालिकों ने आरोप लगाए हैं कि उनके पास दस्तावेज हैं और प्रशासन की ओर से बिना कोई नोटिस दिए रेस्टोरेंट बंद करवाए गए हैं। सुबह पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों ने पहुंचकर बिना कारण बताए मौखिक रूप से प्रतिष्ठान बंद करने का आदेश दिया। रेस्टोरेंट संचालक एंजेल सिंह ने कहा कि वे रेस्टोरेंट जैसे व्यवसाय से अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उनके रेस्टोरेंट में 90 फीसदी ग्राहक परिवार से जुड़े होते हैं। उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं। निजी जमीन पर रेस्टोरेंट बना है। लेकिन आज उन्हें मौखिक तौर पर रेस्टोरेंट को बंद करवाने को कहा गया। रेस्टोरेंट के आगे पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान है। उन्होंने मामले में उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
six restaurants on government land closed on sidhra highway
सिदड़ा स्थित रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

कानूनी और वैध दावे पेश करें मालिक: डीसी
जिला उपायुक्त सुषमा चौहान का कहना है कि प्रशासन ने नरवाल-सिदड़ा हाईवे पर अवैध रूप से राज्य भूमि पर बनाई संरचनाओं को बंद कराया है। राजस्व अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी और यदि मालिकों के पास कोई कानूनी और वैध दावे हैं तो वे पेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू एयरपोर्ट से 10 मार्च से 19 अप्रैल तक केवल एक बजे तक ही उड़ेंगे विमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed