दिनभर मेहनत कर रात में टीन शेड में सो रहे दो गैर-कश्मीरी मजदूर मनीष और राम को यह नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी रात होने वाली है। वे तो उत्तर प्रदेश से कश्मीर घाटी के शोपियां में मजदूरी कर पैसे कमाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन अब वह पार्थिव देह होकर लौटे हैं। सोमवार देर रात आतंकियों ने सोते हुए दो मजदूरों की हत्या कर दी। घाटी में 60 घंटे में यह दूसरा टारगेट किलिंग का मामला है। मामले में एक हाइब्रिड आतंकी और उसके मददगार को गिरफ्तार किया गया है।
शोपियां: UP से मेहनत-मजदूरी कर पैसे कमाने के लिए पहुंचे थे कश्मीर, आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 05:36 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 60 घंटे के भीतर आतंकियों ने एकबार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक टिन शेड में सो रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन