जम्मू-कश्मीरः आज से शुरू हुए आफत के 40 दिन, खून जमा देता है चिल्ले कलां, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में कड़ाके की ठंड आफत बन गई है। घने कोहरे की वजह से जहां विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं, वहीं तापमान में भारी गिरावट के कारण कश्मीर घाटी में लोग परेशान हैं।
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.0 और न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान -3.2 और गुलमर्ग में -3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
लद्दाख के लेह जिले में तो न्यूनतम तापमान -14.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठहरा हुआ पानी जमने लगा है। इधर, जम्मू संभाग भी ठंड लगातार बढ़ रही है।