{"_id":"575c40144f1c1b5b1a9c5794","slug":"search-operation-start-in-katra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी: दो संदिग्ध देखे जाने के बाद से सर्च आपरेशन जारी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी: दो संदिग्ध देखे जाने के बाद से सर्च आपरेशन जारी, तस्वीरें
Sat, 11 Jun 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के पास शुक्रवार रात दोमेल में सेना की वर्दी में दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद कटड़ा और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। झज्जर कोटली इलाके में एक पुल के नीचे से सेना की दो वर्दियां बरामद हुईं हैं।
2 of 5
katra
- फोटो : Amar Ujala
वैष्णो देवी यात्रा और कुछ दिनों बाद शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी नाकेबंदी कर सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है और आसपास सर्च आपरेशन भी चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सर्च आपरेशन के दौरान शुक्रवार की शाम को कटड़ा के पास झज्जर कोटली इलाके में एक पुल के नीचे सेना की दो वर्दियां, टोपी और जूते मिले। हालांकि, संदिग्धों की कोई जानकारी नहीं मिली है।
3 of 5
katra
- फोटो : Amar Ujala
स्थानीय लोगों ने पिट्ठू बैग लिए दो संदिग्ध देखने पर सेना तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन, सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले वे वहां से निकल चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी उधमपुर, एसएसपी जम्मू डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी रियासी सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे। झज्जर कोटली पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katra
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस का यह भी कहना है कि दोमेल के पास एक कैफेटेरिया में संदिग्धों ने कपड़े बदले हैं। पुलिस ने कैफेटेरिया संचालक से पूछताछ में पाया कि कपड़े बदलने के बाद दोनों संदिग्ध कटड़ा की बस में सवार हो कर निकल गए थे। माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदले गए। यह भी कहा जा रहा है कि कश्मीर जाने वाले सेना के जवान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए सेना की वर्दी बदलकर जाते हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
katra
- फोटो : Amar Ujala
एसपी ग्रामीण अरुण गुप्ता ने कहा कि दोनों वर्दियां फटी हुईं हैं। जूते घिसे हुए हैं। जिस कैफेटेरिया के सामने कपड़े बदले हैं वहां चहल-पहल काफी रहती है। सार्वजनिक रूप से संदिग्ध कपड़े नहीं बदलते। संदेह केवल इतना है कि उन्होंने कपड़े और जूते क्यों छोड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।