फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samba Teacher Killing: पंचतत्व में विलीन हुई अध्यापिका रजनी बाला, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Wed, 01 Jun 2022 05:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 05:49 PM IST
सार

अध्यापिका रजनी बाला का सांबा के नानक चक में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए थे।

विज्ञापन
Samba Teacher Rajni Bala killed in kulgam by terrorist cremated in native village nanak chak samba
शिक्षिका रजनी बाला की अंतिम विदाई - फोटो : प्रीत लाल

कुलगाम में आतंकियों की गोलियों का शिकार हुईं अध्यापिका रजनी बाला का सांबा के नानक चक में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए थे। उनकी अंतिम विदाई के मौके पर हर आंख में पानी था। इस दौरान सांबा जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, डीआईजी विवेक गुप्ता, एसीआर, एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, सांसद जुगल किशोर, भाजपा नेता सुरजीत सिंह सलाथिया, डीडीसी अध्यक्ष केश्व दत्त व अन्य नेताओं ने शोक में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाया।

Samba Teacher Rajni Bala killed in kulgam by terrorist cremated in native village nanak chak samba
शिक्षिका रजनी बाला की अंतिम विदाई - फोटो : प्रीत लाल

रजनी की अंतिम विदाई में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों में भारी रोष देखने को मिला। मायके पक्ष से सहित रजनी के स्कूल स्टाफ सदस्यों में इस हत्या को लेकर कड़ा विरोध देखने को मिला। इस दौरान एक सवाल यहां हर कोई एक-दूसरे से पूछ रहा था कि इस अध्यापिका की दोष क्या था। वह तो सांबा से कश्मीर में सिर्फ बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से गई थी।

Samba Teacher Rajni Bala killed in kulgam by terrorist cremated in native village nanak chak samba
सांबा शिक्षिका रजनी बाला की अंतिम विदाई - फोटो : प्रीत लाल

शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद से ही नानक चक गांव में शोक की लहर है। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samba Teacher Rajni Bala killed in kulgam by terrorist cremated in native village nanak chak samba
Samba Teacher Rajni Bala cremated - फोटो : प्रीत लाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सांसद जुगल किशोर और भाजपा नेता सुरजीत सिंह सलाथियाने शोक में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Samba Teacher Rajni Bala killed in kulgam by terrorist cremated in native village nanak chak samba
Samba Teacher Rajni Bala Cremation - फोटो : प्रीत लाल

रजनी बाला की हत्या के बाद से घाटी और जम्मू में लोगों के बीच भारी रोष है। बुधवार को जम्मू में विभिन्न संगठनों ने टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, घाटी में कश्मीरी पंडितों ने सरकार को मंगलवार को ठोस फैसला लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जो आज पूरा होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed