फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के बाद बढ़ी सैलानियों की संख्या, पटनीटॉप में 30 साल बाद हुआ कुछ ऐसा

Mon, 11 Nov 2019 03:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Nov 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Patnitop in Jammu and Kashmir, Number of tourists increased after snowfall
पटनीटॉप

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में मौसम की पहली बर्फबारी होने से सैलानियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। कई सैलानी एडवांस बुकिंग भी करवाने लगे है। दरअसल जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में करीब 30 सालों बाद नवंबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी देखने को मिली है। इससे कारोबारियों की उम्मीद बढ़ गई है।  



 

Patnitop in Jammu and Kashmir, Number of tourists increased after snowfall
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों में पटनीटॉप में कारोबार 15 से 20 प्रतिशत तक ही होता था लेकिन पहली बर्फबारी के दूसरे ही दिन पटनीटॉप में सैलानियों की आमद में इजाफा करते हुए आने वाले दिनों में होने वाले कारोबार को नवंबर माह में आरंभ करवा दिया है।
 
 

Patnitop in Jammu and Kashmir, Number of tourists increased after snowfall
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

शनिवार को भी देश के कई हिस्सों के सैलानी पटनीटॉप व नत्थाटॉप पहुंचे। वहां पर बिछी बर्फ की सफेद चादर का खिली धूप में सैलानी खूब आनंद लेते हुए बर्फ के बीच अठखेलियां करते नजर आए। पटनीटॉप होटल मैनेजर राजेश ठाकुर, शिव सिंह व अन्य ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बर्फबारी के बाद दूसरे ही दिन सैलानियों की आमद में इजाफा दिखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patnitop in Jammu and Kashmir, Number of tourists increased after snowfall
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने कहा कि इन दिनों उनका कारोबार पिछले कई सालों से इतना ज्यादा नही होता था। कभी 10 प्रतिशत तो कभी 20 प्रतिशत कारोबार इन दिनों होता था मगर बर्फबारी की पहली झलक ने उनका कारोबार तीस प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। जिससे आने वाले दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।

 

विज्ञापन
Patnitop in Jammu and Kashmir, Number of tourists increased after snowfall
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

बर्फबारी के बाद कई सैलानियों ने गंडोले की सैर भी की। गंडोला प्रोजैक्ट के अधिकारी वकार ने कहा कि गंडोला लगने के बाद पहली बर्फबारी है। पूरी उम्मीद है कि बर्फबारी के बाद गंडोले की सैर के लिए भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed