फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर के बाद अब जम्मू में भी गृहमंत्री और सर्वदलीय समिति का विरोध, तस्वीरें

Mon, 05 Sep 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 05 Sep 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
protest against the all-party committee
jammu - फोटो : Amar Ujala
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ सांसदों द्वारा अलगाववादियों से मिलने की कोशिश और उन्हें बैरंग लौटाए जाने पर जम्मू में जबर्दस्त उबाल रहा। जम्मू पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल को लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। कन्वेंशन सेंटर में प्रवेश कर रहे काफिले के समक्ष लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने कन्वेंशन सेंटर के गेट पर चढ़कर प्रदर्शन किया। 
protest against the all-party committee
kashmir - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद में इन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया। कुछ संगठनों ने सर्वदलीय टीम द्वारा समय नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
protest against the all-party committee
kashmir - फोटो : Amar Ujala
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का काफिला दोपहर दो बजे जैसे ही गेस्ट हाउस में प्रवेश कर रहा था तो वहां पहले से तिरंगा तथा हाथों में तख्तियां लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
protest against the all-party committee
kashmir - फोटो : Amar Ujala
सांसद असदुद्दी्न ओवैसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर डंडे भी बरसाए गए। बाद में जब काफिला गेस्टहाउस के रास्ते कन्वेंशन सेंटर पहुंचा तो एसओएस इंटरनेशनल तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गेट पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
protest against the all-party committee
kashmir - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान ओवैसी तथा अलगाववादियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। आक्रोशित कार्यकर्ता कन्वेंशन सेंटर के गेट पर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें शांत करने की कोशिश नाकाम होने पर बल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed