फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो घटेंगीं दिलों की दूरियां!: पढ़िए सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के नेताओं की प्रतिक्रिया और मंथन का सार

Thu, 24 Jun 2021 10:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 24 Jun 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Politics of political leaders: Know how the leaders of Jammu and Kashmir reacted after the all-party meeting
Prime Minister Modi with Jammu-Kashmir leaders in Delhi - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर में शांति के लिए सभी जिम्मेदार लोगों को साथ चलना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक में कई अहम बातें कही हैं। जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन में सभी की भागीदारी हो व परिसीमन के बाद विधानसभा के चुनाव की बात भी कही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में हर क्षेत्र में विकास हो। इसके लिए पंचायती चुनाव से लेकर जिला विकास परिषद के चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। कश्मीरियत और जम्हूरियत की मजबूती पर जोर देते हुए दिल्ली ने पाकिस्तान समेत दुनिया को एक संदेश भी दिया है। बैठक के बाद तमाम नेताओं ने एक सुर में कहा कि बातचीत अच्छे माहौल में हुई। बैठक में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं के सामने प्रदेश के विकास का ब्लू प्रिंट सामने रखा। तमाम नेताओं की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, जम्मू-कश्मीर उनके दिल में बसता है। प्रदेश के विकास के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

Politics of political leaders: Know how the leaders of Jammu and Kashmir reacted after the all-party meeting
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने खुले दिल से जम्मू कश्मीर के नेताओं का दिल्ली में स्वागत किया और उनकी बात भी सुनी हैं। जम्मू कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य के अलावा जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री की कवायद सार्थक साबित होगी। प्रदेश के नेताओं ने भी परिसीमन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी पर सहमती जताई हैं।- डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री पीएमओ

Politics of political leaders: Know how the leaders of Jammu and Kashmir reacted after the all-party meeting
अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी

लोकतांत्रिक तरीके से ही जम्मू कश्मीर की समस्याओं का हल संभव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक में अपनी पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने बैठक में जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा के चुनाव के साथ साथ रोजगार, भूमि पर प्रदेश के स्थानीय लोगों के हक की बात कही। जम्मू कश्मीर में राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए बहु प्रतिक्षित सर्वदलीय बैठक करवाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया और सुप्रीम कोर्ट से अनुच्छेद 370 व 35ए पर सुनवाई तेजी से करने का आग्रह भी किया हैं। - सईद अल्ताफ बुखारी अध्यक्ष अपनी पार्टी जम्मू कश्मीर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Politics of political leaders: Know how the leaders of Jammu and Kashmir reacted after the all-party meeting
रवींद्र रैना - फोटो : @ravinderrainabjp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में साफ कर दिया हैं कि जम्मू कश्मीर व प्रदेश के लोगों के हित में सभी फैसले जरूरी कदम उठाएं जाएंगे। विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा के चुनाव करवाएं जाएंगे। इसके बाद राज्य का दर्जा बहाल होने का रोडमैप तैयार होगा। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कवायद से गदगद हैं। जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती में भाजपा अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। - रवींद्र रैना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
 
विज्ञापन
Politics of political leaders: Know how the leaders of Jammu and Kashmir reacted after the all-party meeting
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के लोगों की बात रखी हैं। वह जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति व खुशहाली चाहती हैं। पाकिस्तान को लेकर उनके बयान का कुछ लोग गलत मतलब निकालते हैं। दरअसल पाकिस्तान की बात करने का उनका मकसद प्रदेश में स्थायी शांति से हैं। - सरदार सुखविंद्र सिंह वरिष्ठ नेता पीडीपी जम्मू-कश्मीर

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेंगे सार्वजनिक वाहन, जुलाई में शुरू होगी वाहन देने की कवायद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed