जम्मू के सतवारी थाना क्षेत्र के अलोरा में मंगलवार को हुए तिहरे हत्याकांड से अभी भी इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग उस रात की वारदात को यादकर सहम उठते हैं। पीड़ित परिवार तो अभी भी खौफ में जी रहा है। बता दें कि पुलिस के एक कांस्टेबल ने ससुराल में अपनी पत्नी, सास व ससुर की सर्विस राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रमोशन की खुशी मनाने ससुराल पहुंचे पुलिसकर्मी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
2 of 5
जम्मूः अलोरा तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कांस्टेबल राजेंद्र कुमार मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अपनी ससुराल अलोरा पहुंचा। उसने वहां पहुंचकर लोगों को बताया कि उसका प्रमोशन हो गया है। पहले उसने ससुराल के लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी जताने के लिए हवाई फायरिंग की। अचानक उसने पत्नी सीमा देवी, सास राज कुमारी और सुसर रमेश कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। तीनों गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। उसने साले पर भी फायरिंग की, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस बीच खून ज्यादा बहने से सास की मौके पर ही मौत हो गई थी। पत्नी और ससुर ने जीएमसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
3 of 5
जम्मूः अलोरा तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना को लेकर फ्लायं मंडाल में अब भी दहशत का माहौल है। मृतक दंपती के बेटे अविनाश का कहना है कि धोखे से उसके परिवार को मार दिया गया। उन्हें तो आरोपी ने यह कह कर फोन किया कि प्रमोशन हुआ है और मुबारकबाद देने के लिए आया है।
4 of 5
जम्मूः अलोरा तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अविनाश ने बताया कि मंगलवार शाम को ही वह अपनी बहन और बच्चों को ससुराल से लेकर आया था और रात को जीजा भी पहुंच गया। उसे शक तो हो गया था कि जीजा के दिमाग में कुछ चल रहा है, लेकिन वह इतना कुछ कर देगा, यह कभी नहीं सोचा था।
5 of 5
जम्मूः अलोरा तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कांस्टेबल राजेंद्र सिंह अलोरा में वारदात से पहले रिश्तेदारों की दुकान में गया था। यहां पर उसने हेड कांस्टेबल बनने की खुशी में उन्हें मिठाई भी खिलाई। जहां उसने कहा था कि आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब लोग याद रखेंगे।