फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी, सैलानियों के खिले चेहरे, छाते लेकर निकले बाहर

Fri, 12 Mar 2021 03:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 12 Mar 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
non stop rain has drenched the valley snowfall started tourist happy see pictures
घाटी में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरने से ठंडक बढ़ी है। कई जिलों में दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।
non stop rain has drenched the valley snowfall started tourist happy see pictures
बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में भी मूसलादार बारिश हो रही है। पर्वतों पर ताजा बर्फबारी हो रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने घाटी को सराबोर कर दिया है। बारामूला, अनंतनाग, शोपियां आदि के कुछ मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान भूस्खलन की आशंका जताई है। जिससे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। 
non stop rain has drenched the valley snowfall started tourist happy see pictures
बर्फ को हटाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
करनाह के साधना टॉप पर दो फीट छह इंच बर्फबारी हुई। वहीं माछिल सेक्टर के मैदानी क्षेत्रों में 8 इंच और जेढ़ गली में एक फीट नौ इंच बर्फबारी हुई। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार सुबह से शुरू हुआ रुक रुक तेज बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
non stop rain has drenched the valley snowfall started tourist happy see pictures
बारिश के बाद नजारा। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत बादलों और तेज हवाओं के साथ हुई। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.2, कटड़ा में 26.3, भद्रवाह में 16.2, बटोत में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed