फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: घाटी में तनाव बरकरार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 22 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
PICS: Valley remains tense, tight security
kashmir - फोटो : PTI
कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार को नमाज के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलवामा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। फायरिंग में पिछले दिनों घायल एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। सभी 10 जिलों में कर्फ्यू जारी है।
PICS: Valley remains tense, tight security
kashmir - फोटो : PTI
गड़बड़ी की आशंका में सुरक्षा बलों ने कई मस्जिदों में नमाज अता नहीं होने दी। पूरी घाटी में बीएसएनएल को छोड़कर मोबाइल सेवा ठप है। इंटरनेट और रेल सेवा भी बंद है। अलगाववादियों ने 25 जुलाई तक बंद को बढ़ा दिया है।
PICS: Valley remains tense, tight security
kashmir - फोटो : PTI
हिंसा के 14वें दिन शुक्रवार को नमाज के बाद बारामुला, कुपवाड़ा, पुलवामा सहित जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलवामा के अवंतिपोरा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की फायरिंग में  चुरसू निवासी मुश्ताक अहमद की मौत हो गई। दो अन्य घायल भी हुए जिन्हें श्रीनगर लाया गया। कोकरनाग में बीती 10 जुलाई को फायरिंग में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: Valley remains tense, tight security
kashmir - फोटो : PTI
पुलवामा के काकापोरा तथा बारामुला के सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। कुलगाम के देवसर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। यहां आंसू गैस के गोले दागे गए। फायरिंग में 15 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
PICS: Valley remains tense, tight security
kashmir - फोटो : PTI
काजीगुंड के चुरहट में पिछले दिनों सेना की फायरिंग में तीन लोगों की मौत की चौथी पर शुक्रवार को प्रदर्शन हुए। इसके अलावा बांदीपोरा में प्रदर्शन हुए। पहनू, पिंजूरा, पहलीपोरा, आउटरपोरा, ट्रेंज, मुलू, चित्रागम, लाडी, डंगरपोरा में भी लोग सड़कों पर निकल आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed