फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain in Jammu: जम्मू में बारिश जारी, घरों में घुसा पानी, NH 44 सहित कई सड़कें बंद, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Aug 2022 02:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई सड़क मार्ग भी ठप हो गए हैं।

विज्ञापन
photos heavy rain in jammu kashmir flood  entered many houses water level of rivers
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में भारी बारिश और कश्मीर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच) 44 बंद हो गया है। हालांकि, मुगल रोड और एसएसजी रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी है।

photos heavy rain in jammu kashmir flood  entered many houses water level of rivers
फ्लोरा नाले का पुल पार करते समय गाड़ी डूबी। - फोटो : हरदीप ठाकुर

पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश से अखनूर में चिनाब दरिया, जम्मू में तवी सहित कई नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।

photos heavy rain in jammu kashmir flood  entered many houses water level of rivers
पानी में डूबा उदयवाला स्कूल - फोटो : हरदीप ठाकुर

फिर बाढ़ के पानी में डूबा उदयवाला स्कूल
दोमाना में वार्ड नंबर 61 के उदयवाला में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एक बार फिर उदयवाला नाले के किनारे स्थित सरकारी मिडिल स्कूल पानी से लबालब है। गुरुवार को सुबह के समय शुरू हुई भारी बारिश ने देखते-देखते बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। इस दौरान कई वाहन पानी में डूब गए। फ्लोरा नाले का पानी पुल के ऊपर जा पहुंचा है। यहां सड़क पार करते समय गाड़ियां पानी में डूब जा रही हैं। उधर, मढ़ पुल के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है। ऐसे में मढ़ से जम्मू जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos heavy rain in jammu kashmir flood  entered many houses water level of rivers
Rain in Samba - फोटो : प्रीत लाल

सांबा में कई घरों में घुसा पानी, सांबा-मानसर मार्ग ठप
सांबा में बारिश का दौर जारी है। खबर है कि यहां कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। विजयपुर के रामगढ़ क्षेत्र में भी कई घरों में बारिश का पानी घुसने की खबर है। उधर, बारिश के चलते सांबा-मानसर मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन
photos heavy rain in jammu kashmir flood  entered many houses water level of rivers
Rain in Rspura - फोटो : सुभाष

आरएस पुरा में बिलोल नाले का जलस्तर बढ़ा
जिला जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बिलोल नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए नदी-नाले की तरफ नहीं जाने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed