घाटी के होनहारों के लिए सोमवार का दिन किसी सुनहरे सपने के सच होने जैसा रहा। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जब दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपरों को मंच पर बुलाया गया तो पूरा माहाैल उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। उपराज्यपाल के हाथों पहली बार मिले इस सम्मान से बच्चों के चेहरों पर कामयाबी की चमक और भविष्य के लिए नई उड़ान का हौसला साफ नजर आ रहा था।
PHOTOS: घाटी के सितारों ने बिखेरी चमक, LG सिन्हा ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित, यादगार बना सम्मान
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:22 PM IST
सार
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उपराज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर घाटी के मेधावियों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। यहां देखें श्रीनगर में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की खास तस्वीरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन