फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफाश: कश्मीर के कुपवाड़ा में 60 करोड़ की हेरोइन बरामद, देखिए तस्वीरें

Thu, 08 Apr 2021 03:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Sponsored Narco Terror module busted by Kupwara Police 9 kilo of Heroin recovered
कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। जिसमें आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि कुपवाड़ा पुलिस को पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल के इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने अभियान शुरू किया और आतंकियों के सहयोगी मुख्तार हुसैन शाह पुत्र सैयद अकबर शाह निवासी करनाह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

Pakistan Sponsored Narco Terror module busted by Kupwara Police 9 kilo of Heroin recovered
कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य फरार लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के संपर्क में था। साथ ही घाटी के सक्रिय आतंकवादियों के नशीली दवाओं के व्यापार और वित्तीय सहायता प्रदान करने में शामिल था। 

Pakistan Sponsored Narco Terror module busted by Kupwara Police 9 kilo of Heroin recovered
कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

नार्को टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ से ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंध एक बार फिर उजागर हुए हैं। यह मॉड्यूल घाटी में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए घाटी के स्थानीय युवाओं को गुमराह कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Sponsored Narco Terror module busted by Kupwara Police 9 kilo of Heroin recovered
कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस स्टेशन करनाह में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आतंकवादी संगठनों, कट्टरपंथी, तस्करों और अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ आरोपी के संबंधों का पता लगाया जा रहा है। जिसके लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Pakistan Sponsored Narco Terror module busted by Kupwara Police 9 kilo of Heroin recovered
कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

कुपवाड़ा पुलिस ने एक बार फिर जिले के लोगों से अपील की है कि वह नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने के लिए आगे आएं ताकि घाटी को खोखला करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed