फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रोन वार: जम्मू को दहलाने की फिराक में आतंकी संगठन, पीओके में दिया जा रहा हमले का प्रशिक्षण

Sat, 24 Jul 2021 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Pakistan s drone war conspiracy Pakistan Army and ISI are training terrorists in PoK
जम्मू में मार गिराया गया ड्रोन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान सरहद पर सीजफायर की आड़ में भारत के खिलाफ ड्रोन वार चला रहा है। साजिश के तहत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा को आगे करके पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आतंकी साजिशों को अंजाम देने की कोशिश में हैं। पीओके में आतंकियों को ड्रोन से हमले का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 



जानकारों की मानें तो चीन भी इसमें पाकिस्तान की मदद कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमला आतंकियों ने किया। इसमें आईएसआई और पाकिस्तानी सेना का भी हाथ है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अखनूर में मार गिराए ड्रोन को आईईडी के साथ जैश आतंकियों की ओर भेजने का अंदेशा है। जैश और लश्कर को आईएसआई और पाकिस्तानी सेना पाल पोस रही है। अखनूर में मार गिराए ड्रोन के पार्ट्स के सीरियल नंबर कठुआ में मिले ड्रोन के पार्ट्स से जुड़े हैं। इसके अलावा ड्रोन से मिले धागे जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद मिले सबूतों से मेल खा रहे हैं।

Pakistan s drone war conspiracy Pakistan Army and ISI are training terrorists in PoK
जम्मू में मार गिराया गया ड्रोन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर एलओसी तक पाकिस्तानी सेना की मदद से ड्रोन हमले की साजिश रची जा रही है। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अब नए तरीके से अंजाम देना शुरू कर दिया है। डेढ़ साल में ड्रोन के जरिए आतंकियों ने 40 से अधिक बार हथियार, गोला बारूद, नकदी और ड्रग्स गिराए।

Pakistan s drone war conspiracy Pakistan Army and ISI are training terrorists in PoK
जम्मू में मार गिराया गया ड्रोन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जम्मू, सांबा, कठुआ जिले के पाकिस्तान जाने वाले नदी-नालों का इस्तेमाल करके इनके ऊपर से ड्रोन भेजे जा रहे हैं। उज्ज, बसंतर, तवी नदी, चिनाब जैसी प्रमुख नदियां और दरिया सीधे पाकिस्तान जाते हैं। पहले इनके जरिए आतंकियों को भेजा जाता था। अब ड्रोन से हथियार और गोला बारूद भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan s drone war conspiracy Pakistan Army and ISI are training terrorists in PoK
जम्मू में मार गिराया गया ड्रोन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड कर्नल वीके साही बताते हैं कि सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंच रहा था। उसकी अधिकतर चौकियां नष्ट कर दी गई थीं। इसलिए पाकिस्तान ने संघर्ष विराम कर दिया। कश्मीर में आतंकी हमले भी नहीं कर पा रहे। आतंकी तंजीमों के पास साधन नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
Pakistan s drone war conspiracy Pakistan Army and ISI are training terrorists in PoK
Drone Attack - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान अपने नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए सीजफायर की आड़ में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ड्रोन पकड़े जाने से उसे केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed