अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 3200 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, हर बार मात खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं गुरुवार-शुक्रवार को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और मनकोट में भारी गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में पीओके के बट्टल क्षेत्र में 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। दो चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं, जबकि कुछ अन्य चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले गुरुवार को सेना ने उड़ी में पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया था।
बौखलाए पाक ने इस वर्ष 3200 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने हर बार दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों नीलम वैली में भी पाकिस्तान को सैनिकों और सुरक्षा से जुड़े साजो-सामान का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पाकिस्तानी सेना की ओर से गुरुवार रात राजोरी और पुंछ जिले के विभिन्न सेक्टरों में गोलाबारी की गई। इस पर सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके 10 सैनिक मार गिराए।
सूत्रों के अनुसार मरने वाले सैनिकों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है, क्योंकि शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना की दर्जनों एंबुलेंस को बट्टल क्षेत्र में मारे गए सैनिकों के शव ले जाते देखा गया है। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को बट्टल क्षेत्र में लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए थे, ताकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में हुए भारी नुकसान की खबर बाहर न निकल सके।
अपने जवानों की मौत की बौखलाहट में शुक्रवार दोपहर बाद राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान गोले दागने लगा। अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। कलाल व डींग क्षेत्र में गोलाबारी की। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। दोपहर एक बजे शुरू हुई गोलाबारी 2:30 बजे तक जारी रही। गोलाबारी से डींग पंचायत में ग्रेफ विभाग की बैरक और मशीन क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार व अन्य ने बंकर में छिपकर जान बचाई। धमाकों की आवाजें नौशहरा कस्बे तक सुनी गईं।
बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में उड़ी सेक्टर में एक जेसीओ शहीद हो गए थे। चुरंडा गांव में एक महिला की भी मौत हुई थी। सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आसपास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी से एलओसी पर तनाव है। जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। वहीं पाकिस्तानी सेना ने आज यानी कि शनिवार को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। सीमा पार से मोर्टार शेलिंग की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।