{"_id":"5980c98e4f1c1b98798b45de","slug":"no-separatist-gave-statement-on-issue-of-abu-dujana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों, टेरर फंडिंग मामले में फंसे अलगाववादियों ने दुजाना की मौत पर नहीं दिया कोई भी बयान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें क्यों, टेरर फंडिंग मामले में फंसे अलगाववादियों ने दुजाना की मौत पर नहीं दिया कोई भी बयान?
Wed, 02 Aug 2017 12:05 AM IST
राकेश भट्ट,अमर उजाला/जम्मू
राकेश भट्ट,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
KASHMIR SEPARATISTS
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेना के घाटी में आतंकियों केे सफाये के लिए दो माह पूर्व शुरू किए गए ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ ने करीब आधी कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल, सेना ने दुर्दांत 258 देशी व विदेशी आतंकियों की सूची बनाकर उनके सफाये का प्लान तैयार किया था। तय रणनीति के तहत इसी बीच टेरर फंडिंग पर शिकंजा सेना के ऑपरेशन का मददगार बना। अब जहां हुर्रियत नेता आतंकी की मौत के बाद लोगों को भड़काने से बाज आ रहे हैं वही पत्थरबाजों की संख्या में भी कमी आई है। लश्कर के टॉप कमांडर अबु दुजाना को मार गिराने के बाद भी ऐसा ही देखा गया। अब सेना व सुरक्षा एजेंसियां इस ऑपरेशन व रणनीति को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटेंगी।
2 of 6
KASHMIR SEPARATISTS
- फोटो : File Photo
कश्मीर में आतंकवाद पर हुर्रियत नेताओं, पाकिस्तान व आतंकियों से कोई बातचीत न कर सख्ती दिखाने की केंद्र सरकार की रणनीति पर अब तेजी से अमल होता दिखने लगा है। सेना ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ की सूची में कश्मीर के 13 जिलों में सक्रिय लश्कर, जैश, हिजबुल व अल बद्र के 130 स्थानीय जबकि 128 विदेशी आतंकियों के नाम शामिल किए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए सेना ने अभी तक करीब 120 आतंकियों को ढेर कर दिया है।
3 of 6
kashmir
- फोटो : PTI
दरअसल, इन आतंकियों को घाटी में जनता के बीच से मिल रहे समर्थन से ऑपरेशन में थोड़ी अड़चन थी। इस ऑपरेशन से पहले 2016 में बुरहान को मार गिराने के बाद पैसा लेकर पत्थरबाजी करने वाले ग्रुप सक्रिय पाए गए। इसके बाद इंटरनेट, सोशल मीडिया व टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भाड़े की भीड़ जमा कराने के लिए किया जाता और आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान बचाने की कोशिश की जाती। अबु दुजाना इसी का फायदा उठाकर कई बार सुरक्षा बलों के हाथों बच निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
NIA
जून के शुरुआत में सेना ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ शुरू किया तो इसके बाद एक रणनीति के तहत टेरर फंडिंग को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हुर्रियत नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस टेरर फंडिंग पर चोट पहुंचाने की रणनीति के तहत कुछ दिनों पहले हुर्रियत नेताओं की गिरफ्तारी की गई। 11 गिरफ्तारियों के अलावा एनआईए ने करीब तीस से अधिक हुर्रियत नेताओं पर शिकंजा कसा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
कौन है अबु दुजाना
- फोटो : social media
आतंकियों, पत्थरबाजों व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों को आर्थिक मदद पहुंचने के रास्ते बंद होने से सेना ने उचित मौका पाकर अपना ऑपरेशन तेज कर दिया। इसी के चलते सेना को इस ऑपरेशन के तहत सबसे बड़ी कामयाबी पाकिस्तान मूल के लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना को मार गिराकर मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।