{"_id":"5c2a1deebdec2256e27b8733","slug":"new-year-2019-celebrated-in-gulmarg-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल के लिए कुछ इस तरह बर्फ पर लिखा Happy New Year 2019, फोटो देख आप भी खिचे चले आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के लिए कुछ इस तरह बर्फ पर लिखा Happy New Year 2019, फोटो देख आप भी खिचे चले आएंगे
Tue, 01 Jan 2019 08:06 AM IST
vivek shukla
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का जश्न शुरू हो गया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लोगों ने नए साल का स्वागत किया मौज मस्ती के साथ किया। पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर की बर्फीली चोटियां इस तरह से भा गई हैं कि जिसे देखकर शायद आप भी यहां आने से खुद को रोक न सकें। आगे की स्लाइड्स में देखें गुलमर्ग की वादियों की तस्वीर...
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
नए साल पर रियासत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसका लद्दाख क्षेत्र में भी असर दिखेगा।
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा 4-5 जनवरी को कश्मीर के अधिकतर, जम्मू के कुछ और लद्दाख के आंशिक क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे के साथ मुगल रोड और घाटी के अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू के मौसम में सुधार आया है लेकिन घाटी के सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। शीतकालीन राजधानी जम्मू का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन पिछले एक हफ्ते की तुलना में मौसम में सुधार आया है।
विज्ञापन
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 6.6 और अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन दिन का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के सभी हिस्सों में दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है।