{"_id":"5c289325bdec2256b37e7244","slug":"jammu-kashmir-four-militants-killed-in-pulwama-encounter-army-jawans-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: चार आतंकियों को मारने के बाद वायरल हुआ जवानों के जश्न का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: चार आतंकियों को मारने के बाद वायरल हुआ जवानों के जश्न का वीडियो
Sun, 30 Dec 2018 03:13 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर करने के बाद हौसलाबुलंद जवानों ने हर-हर महादेव और जय बजरंग बली के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर जवानों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उत्साह से भरे जवान हाथों में हथियार लहराते हुए नारे लगा रहे हैं। 26 सेकेंड के इस वीडियो में सेना का एक अधिकारी उन्हें नारेबाजी करने से टोकता हुआ भी नजर आ रहा है।
indian army
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलवामा जिले में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों मुजामिल अहमद डार, वसीम अकरम वानी और मुजामिल नजीर भट को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इलाके में भड़की हिंसा को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।
indian army
- फोटो : अमर उजाला
हाजिन पाइन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी की गई। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मार गिराए गए। सेना के 12 सेक्टर कमांडर हरबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो आतंकियों को समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रात में ही एक आतंकी को मार गिराया था। बाद में शनिवार की सुबह अन्य तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए सभी आतंकियों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
indian army
- फोटो : अमर उजाला
जैश को लगा तगड़ा झटका
हिजबुल और लश्कर के साथ ही शनिवार को एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में जैश अपनी गतिविधियां बढ़ाने में जुटा है। ऐसे में एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने से उसे बड़ा धक्का लगा है।
हिजबुल और लश्कर के साथ ही शनिवार को एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में जैश अपनी गतिविधियां बढ़ाने में जुटा है। ऐसे में एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने से उसे बड़ा धक्का लगा है।