{"_id":"57df92604f1c1b5f13a82e1d","slug":"need-is-to-distroy-terrorist-camp-in-pok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'POK में घुसकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त करना होगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'POK में घुसकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त करना होगा'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 19 Sep 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में आतंकवादियों के हमले में सेना के 17 जवानों की शहादत व कई अन्य के घायल होने की घटना से सियासी दलों में गुस्सा है। सभी ने एक स्वर में निंदा करते हुए इसे आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है। भाजपा विधायक रवींद्र रैणा ने इसे देश पर हमला बताते हुए पाकिस्तान और पीओके में चल रहे आतंकी शिविरों पर हमला करने पर जोर दिया है। कहा कि वक्त आ गया है कि अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भारत माता को लहूलुहान करने का बदला लेने की जरूरत है। भारतीय वायु सेना और थल सेना को तुरंत आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया जाना चाहिए।
उड़ी हमला
सत शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंं
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। उड़ी में सैनिकों की शहादत से पूरा देश दुखी है। आतंकवाद और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश से निपटने के लिए सरकार सक्षम है। आतंकवादियों को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा की विचारधारा पूरी तरह से राष्ट्रवाद पर आधारित है और देश विरोधी ताकतों को सख्ती से कुचला जाना चाहिए। आतंकवाद का मुकाबला एकजुट होकर करने का समय है।
उड़ी हमला
uri
- फोटो : PTI
सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मसले पर चौतरफा घिरने की वजह से बौखला गया है। अमेरिका से भी दूरियां बढ़ीं हैं। भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद से समझौता नहीं कर सकता। ऐसे तत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपना घर संभालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
uri
- फोटो : PTI
पीडीपी के प्रवक्ता वेद महाजन का कहना है कि उड़ी ब्रिगेड मुख्यालय में आतंकवादियों के हमले में करीब 17 सैनिकों के शहीद होने और कई अन्य का घायल होना पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है। इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की पीडीपी निंदा करती है। पूरे देश को एकजुट होकर ऐसे हालात का सामना करना होगा ताकि ऐसे हमले दोबारा न हो पाएं। इसके लिए भी पूरी तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
uri
- फोटो : PTI
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला का कहना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पठानकोट हमले के बाद अब उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ है। आतंकी हमले में एक बार में 17 सैनिकों के शहीद होने का यह सबसे बड़ा मामला है। एलओसी के अंदर आकर आतंकवादी हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की 56 इंच की छाती और आतंकवाद के सफाये की बातें भी जुमले बनकर रह गई है। कांग्रेेस मुश्किल घड़ी में शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ी है।