जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से कश्मीर की स्थिति में तानव पैदा होने के चलते श्रीनगर के डाउनटाउन में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज अदा नहीं हो पा रही थी। हालात में सुधार होता देख बुधवार को 134 दिनों के बाद पहली बार जामिया मस्जिद में दिन की नमाज (जुहर) अदा की गई। नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने कश्मीर में अमन शांति बहाल होने और मस्जिद के द्वार हमेशा खुले रहने की दुआ की।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जामिया मस्जिद में अदा की गई नमाज, मांगी अमन की दुआ, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मस्जिद में पांच अगस्त के बाद लगातार 19 शुक्रवार तक जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई। वर्ष 2016 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि जामिया मस्जिद में इतने लंबे समय तक नमाज नहीं पढ़ी गई। 2016 में आतंकी कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद लगातार 16 शुक्रवार तक जुमे की नमाज नहीं पढ़ने दी गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी, लेकिन स्थानीय औकाफ कमेटी नहीं मान रही थी। औकाफ कमेटी के सदस्य मस्जिद का शुद्धिकरण करना चाहते थे और उसके लिए वह मीरवाईज मोलवी उमर फारूक की रिहाई की मांग कर रहे थे।
मस्जिद की औकाफ कमेटी और प्रशासन के बीच कई दिनों से बैठकों का दौर जारी था, जिसके बाद आखिरकार मस्जिद कमेटी ने सहमति जताई और नमाज अदा की गई।
मस्जिद को पानी से धोया गया। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे थे। नमाज अदा करने वाले हर शख्स की तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।