रफ्तार के शौकीनों के लिए मुगल रोड कार रैली से जुड़ी बड़ी खबर
जेएंडके पर्यटन विभाग शिमला की हिमालयन स्पोर्ट एसोसिएशन राज्य पर्यटन विभाग के साथ मिलकर इसका आयोजन करता है। इसमें देशभर से एडवेंचर प्रेमी हिस्सा लेते हैं। कार रैली श्रीनगर से शुरू होकर वाया मुगल रोड जम्मू पहुंचकर वापस श्रीनगर तक जाती है।
रफ्तार के शौकीनों के लिए मुगल रोड कार रैली से जुड़ी बड़ी खबर
एडवेंचर प्रेमी राहुल गुप्ता ने कहा कि वह रैली को लेकर उत्साहित थे। पिछले वर्ष किसी कारण से इसमें हिस्सा नहीं ले सके। सोचा था इस साल इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं नरेंद्र महाजन ने कहा कि रैली में पिछले साल हिस्सा लिया था। इस साल भी उत्साहित थे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
रफ्तार के शौकीनों के लिए मुगल रोड कार रैली से जुड़ी बड़ी खबर
600 किलोमीटर लंबी इस कार रैली में स्पोर्ट्स कारें इस्तेमाल की जाती हैं। वर्ष 2010 में इसका पहली बार आयोजन किया गया था। इसके बाद लगातार पांच साल तक इसका आयोजन किया गया।
रफ्तार के शौकीनों के लिए मुगल रोड कार रैली से जुड़ी बड़ी खबर
2013 में रैली 13 जून को आयोजित हुई थी, पिछले वर्ष 19 जून को आयोजन हुआ था। उल्लेखनीय है कि मुगल रोड के दुर्गम पहाड़ों से गुजरने वाली रैली का हर कोई लुत्फ उठाता है। मुगल रोड के शुरू होने के बाद से ही यह रैली आयोजित हो रही थी, ताकि पर्यटकों को खींचा जा सके।
रफ्तार के शौकीनों के लिए मुगल रोड कार रैली से जुड़ी बड़ी खबर
हर वर्ष दुर्गम पहाड़ों के बीच से गुजरने वाली मुगल कार रैली इस बार आयोजित नहीं होगी। अब तक पर्यटन विभाग के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया, जबकि हर वर्ष मई में ही इसका प्रस्ताव विभाग के पास पहुंच जाता है। अब तक पुलिस के पास भी इसकी कोई जानकारी नहीं पहुंची।