फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्राउंड रिपोर्ट: साहब, हम तो कश्मीर छोड़ जा रहे हैं, पर धर्म को बदनाम होने से बचा लो, हमारा मिनी बिहार सलामत रहे

Mon, 18 Oct 2021 11:44 AM IST
Prashant Kumar प्रशांत कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
migrant workers leaves from Kashmir Srinagar after target killings of non Kashmiris by terrorists
कश्मीर छोड़कर जाते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

आतंकवादियों द्वारा नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हालिया हमलों के बाद कश्मीर संभाग से विभिन्न राज्यों के श्रमिक अपने घरों की रवाना हो रहे हैं। बातचीत के दौरान एक नागरिक ने कहा कि कश्मीर के स्थानीय लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन आतंकी पूरे धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। अनुच्छेद-370 के हटने और विकास कार्यों के चलते आतंकियों में बौखलाहट है। इसी वजह से वो लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों को चाहिए कि धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोलें।



बारामुला से वापस अपने घर जा रहे अन्य राज्यों के नागरिकों का कहना है कि रविवार को हुए आतंकी हमले से पहले हमें लग रहा था कि शायद हालात सुधरेंगे, लेकिन इस घटना के बाद अब डर सताने लगा है। अगर जिंदा रहेंगे तो कहीं भी जाकर पैसा कमा लेंगे। हालातों को देखते हुए हम लोगों ने लौटने का फैसला किया है। जम्मू जाकर ट्रेन पकड़ेंगे और अपने घर चले जाएंगे।

migrant workers leaves from Kashmir Srinagar after target killings of non Kashmiris by terrorists
कश्मीर छोड़कर जाते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

आंसुओं को पोछते हुए एक अन्य नागिरक ने कहा कि कुलगाम में जिस तरह धान कटाई के लिए मजदूर खोजने के बहाने दो लोगों की हत्या कर दी गई है, उससे डर और भी बढ़ गया है। क्या पता कल कोई मदद करने के बहाने आए और हमें गोलियों से भून दे। खतरा तो पहले भी था पर अब मौत सिर पर मंडरा रही है। घाटी में शांति और विकास के चलते बौखलाए आतंकी किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमें सरकार और सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है, अमन के दुश्मनों का जल्द सफाया होगा।

migrant workers leaves from Kashmir Srinagar after target killings of non Kashmiris by terrorists
कश्मीर छोड़कर जाते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अनंतनाग जिले में तो हमारे भाइयों की तादात काफी ज्यादा है। वानपोह को मिनी बिहार कहा जाता है। भगवान हमारे मिनी बिहार को सलामत रखे। कश्मीर के स्थानीय लोगों को भी यह समझना चाहिए कि अगर हम वापस लौटे तो कामगारों की तलाश में उनको भटकना पड़ेगा। खेती-किसानी और बागवानी पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। उधर, बारामुला में गैर-स्थानीय निवासियों को सोपोर शहर और उसके आसपास सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 
आगे की स्लाइड में जानिए, कब-कब आतंकियों ने बाहरी राज्य के नागरिकों और प्रदेश के लोगों की हत्या की...

विज्ञापन
विज्ञापन
migrant workers leaves from Kashmir Srinagar after target killings of non Kashmiris by terrorists
कश्मीर छोड़कर जाते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
  • 9 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी जवाहिरा की कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के दो बाइक सवार आतंकवादियों ने हत्या की।
  • 10 अगस्त: श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में हनुमान मंदिर के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 40 बटालियन पर ग्रेनेड हमला। दो महिलाओं समेत 10 नागरिक घायल हो गए।
  • 12 अगस्त: राजोरी जिले के कस्बे के खंडली पुल चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बलबीर सिंह के आवास पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। दो साल के बच्चे की मौत, छह लोग घायल हुए।
  • 17 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता जावेद अहमद डार की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 19 अगस्त: आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के देवसर इलाके में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के नेता गुलाम हुसैन लोन की हत्या कर दी।
  • 22 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के क्रीरी इलाके में सरपंच के आवास पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका।
विज्ञापन
migrant workers leaves from Kashmir Srinagar after target killings of non Kashmiris by terrorists
कश्मीर छोड़कर जाते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
  • 14 सितंबर: पुलवामा जिले के पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। चार नागरिक घायल हुए।
  • 2 अक्टूबर: आतंकियों ने श्रीनगर शहर के करन नगर इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की।
  • 2 अक्टूबर: श्रीनगर के बटमालू इलाके की एसडी कॉलोनी में आतंकियों ने मोहम्मद शफी डार की हत्या की।
  • 5 अक्टूबर: श्रीनगर के लालबाजार में मदीना चौक के पास शाम को आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय सड़क हॉकर वीरेंद्र पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 5 अक्टूबर: बांदीपोरा के शाहगुंड हाजिन इलाके में नायदखाई में कैब ड्राइवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • 5 अक्टूबर: श्रीनगर में इकबाल पार्क के पास आतंकियों ने नामी केमिस्ट की दुकान 'बिंदरू मेडिकेट' के मालिक माखन लाल बिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 7 अक्टूबर: 7 अक्टूबर को आतंकवादियों ने श्रीनगर के सफाकदल इलाके के ब्रारीपोरा में सुरक्षा बलों के बंकर पर ग्रेनेड फेंका था।
  • 7 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ईदगाह इलाके के सफाकदल इलाके में सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर आतंकवादियों ने दो स्कूल शिक्षकों की हत्या की।
  • 16 अक्तूबर: आतंकियों ने  श्रीनगर और पुलवामा में दो नागरिकों की हत्या की। इसमें एक नागरिक बिहार और एक उत्तर प्रदेश का निवासी था।
  • 17 अक्तूबर: आतंकियों ने कुलगाम में बिहार के दो नागरिकों की हत्या कर दी। एक अन्य नागरिक घायल हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed