फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरी भारत में फिर पड़ेगी भीषण ठंड, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से पड़ेगा असर

Mon, 07 Jan 2019 08:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 07 Jan 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
cold waves will increase in north india in next three days, snowfall and rainfall in mountain areas
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर सहित उत्तरी भारत में फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग, श्रीनगर के अनुसार 10 से 12 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी।

cold waves will increase in north india in next three days, snowfall and rainfall in mountain areas
snowfall - फोटो : बासित जरगर
सर्द हवाओं और शीत लहर से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। साथ ही पूरी घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बर्फ जमी हुई है।
 
cold waves will increase in north india in next three days, snowfall and rainfall in mountain areas
snowfall - फोटो : बासित जरगर
इससे जलाशयों के साथ अन्य जल स्थलों पर पानी जम गया है। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। पारे में गिरावट से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cold waves will increase in north india in next three days, snowfall and rainfall in mountain areas
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के अधिकांश इलाकों में सोमवार को मौसम साफ रहा। जम्मू के कई इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा छा रहा है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 19.9 और बीती रात का न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ भद्रवाह सबसे सर्द रहा।

विज्ञापन
cold waves will increase in north india in next three days, snowfall and rainfall in mountain areas
snowfall - फोटो : बासित जरगर
स्थान      न्यूनतम तापमान
कारगिल   माइनस 17.6
पहलगाम   माइनस 12.5
लेह          माइनल 11.8
गुलमर्ग      माइनस 11.0
श्रीनगर      माइनस   4.0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed