फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 अगस्त को मचेल में माता के भवन में पहुंचेगी छड़ी यात्रा, देखिए अद्भुत नजारे

Thu, 20 Aug 2020 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Aug 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
machail yatra, machail mata mandir, machail mata temple photos
छड़ी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू से निकली प्रसिद्ध मचेल यात्रा की छड़ी दूसरे दिन गलहार से अठोली पहुंची। जहां पवित्र छड़ी का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। छड़ी यात्रा के दौरान एसओपी का पूरा पालन किया गया। गौरतलब है कि पाडर स्थित मचेल माता के दरबार के लिए इस वर्ष भी डोडा के जैन परिवार से राजू जैन माता की छड़ी को लेकर जा रहे हैं।



 

machail yatra, machail mata mandir, machail mata temple photos
छड़ी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

उधर, बीते दिन के ज्वालाजी से लाई गई ज्योति को उधमपुर से मचेल की ओर रवाना हुई थी। कोविड-19 के चलते इस बार कुछ लोगों को ही माता की छड़ी व ज्योति के साथ जाने की अनुमति दी है। इसमें मुख्य रूप से यात्रा प्रबंधन में लगी सर्वशक्ति सेवक संस्था के राज्य प्रधान नेक राम मन्हास, मचेल माता के भक्त ज्योति पचनंदा व दीपांकर गुप्ता के अलावा अन्य शामिल हैं।  


 
machail yatra, machail mata mandir, machail mata temple photos
छड़ी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर रात को 12 बजे किश्तवाड़ से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गलार क्षेत्र में सेवा राम के घर पर छड़ी पहुंची थी, जहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बुधवार सुबह विधिवत पूजा अर्चना के बाद छड़ी यात्रा आगे की तरफ रवाना हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
machail yatra, machail mata mandir, machail mata temple photos
छड़ी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में लोगों ने पवित्र छड़ी पर फूलों की वर्षा कर माता के जयकारे लगाते स्वागत करते रहे। शाम करीब पांच बजे छड़ी अठोली पहुंची। पंडित कृष्ण लाल ने परिवार संग पवित्र छड़ी की पूजा की।
विज्ञापन
machail yatra, machail mata mandir, machail mata temple photos
छड़ी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए छड़ी को मंदिर में रखा। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। 22 अगस्त को छड़ी माता के भवन में पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed