कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बुधवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक और कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकियों को मार गिराया। लश्कर कमांडर की शिनाख्त नसीरुद्दीन लोन के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आतंकी पाकिस्तान का अबू दानिश है। लश्कर कमांडर लोन हाल ही में उत्तरी कश्मीर में अलग-अलग छह सीआरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल रहा है।
लश्कर कमांडर नसीरुद्दीन के खात्मे के साथ छह जवानों की शहादत का बदला पूरा, पढ़िए लोन का हैदर कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के गनीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर कमांडर नसीरुद्दीन लोन और उसका साथी अबू दानिश मारा गया। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन, 32 राष्ट्रीय राइफल्स और हंदवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। रात लगभग 8.30 बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। एक घंटे के अंदर सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।
पुलिस के अनुसार मारा गया लश्कर कमांडर बारामुला के क्रीरी गांव में हुई मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर हैदर का साथी था। वह कुछ समय पहले हैदर के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर(मददगार) के रूप में काम करता था। बाद में उसका शूटर हो गया था।
छह सीआरपीएफ जवानों की हत्या में था शामिल
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, सोपोर का रहने वाला लश्कर कमांडर नसीरुद्दीन लोन हंदवाड़ा में इसी वर्ष 18 अप्रैल और चार मई को हुई तीन-तीन सीआरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल था। उसके नेतृत्व में आतंकियों ने इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था।
सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अगस्त माह तक 155 आतंकी मारे जा चुके हैं। दो दिन पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर हैदर समेत तीन आतंकी मार गिराए थे। इनमें एक पाकिस्तानी उस्मान भी शामिल था।